'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया', MP के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले-कांग्रेस और इंटरनेट यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई करुंगा
Updated on
17-05-2025 11:29 AM
जबलपुर। मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कथित बयान भी विवाद में है। देवड़ा इसे 'तोड़ मरोड़ कर पेश करना' ठहरा रहे हैं, इसके साथ ही कांग्रेस और सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित करने वालों की शिकायत की तैयारी कर रहे हैं। जिस बयान पर विवाद है, वो शुक्रवार को जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया गया है। ऐसे में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिला प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा है कि कुछ न्यूज चैनलों द्वारा प्रसारित खबर पूर्णतः भ्रामक है। खबर सनसनीखेज बनाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जोड़ा गया।
उपमुख्यमंत्री द्वारा कहा गया था कि देश की सेना, वो सैनिक 'उनके' चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। न्यूज चैनल ने 'उनके' शब्द को जानबूझकर गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया।
जो पूर्णतः असत्य है। जबकि उन्होंने 'उनके' शब्द सैनिकों के लिए उपयोग किया गया है। देवड़ा ने क्या कहा 'यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। (कुछ क्षण रुककर) और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है, उन्होंने जो जवाब दिया है, उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है।
उसकी जितनी सराहना की जाए जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजा दीजिए।' सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुआ 'पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है'।
प्रियंका वाड्रा ने किया पोस्ट...
कांग्रेस की महासचिव और लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट किया कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है।
भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?
पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेताओं ने भाजपा के दोनों नेताओं को आरोप दोहराकर बर्खास्त करने की मांग की
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में खेल विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि खेलों को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। इसके…
द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का हेड क्वार्टर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युद्ध विराम के बावजूद आतंक के खिलाफ जंग…
मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की अदालत ने एमपी पीएमटी-2009 परीक्षा में…
भोपाल। भोपाल जिला तैराकी प्रतियोगिता 25 मई रविवार को स्थानीय प्रकाश तरण पुष्कर में भोपाल तैराकी संघ द्वारा आयोजित की जाएगी । आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में भोपाल तैराकी…
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 19 मई तक स्थगित कर दी है। शाह ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के…
अगर आप इतिहास, कला और संस्कृति में दिलचस्पी रखते हैं या बच्चों को रचनात्मक माहौल देना चाहते हैं, तो 18 मई से भोपाल के राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स में 'संग्रहालय…
जबलपुर। मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कथित बयान भी विवाद में है। देवड़ा इसे 'तोड़ मरोड़ कर पेश करना' ठहरा…
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के गरीब, किसान (अन्नदाता), युवा और नारी कल्याण के लिए संकल्पित है। भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानते हुए सरकार…