MP में पहली बार अनुभव करें वर्चुअल म्यूजियम:स्टेट म्यूजियम में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर 18 मई से लगेगा 'संग्रहालय मेला

Updated on 17-05-2025 11:29 AM

अगर आप इतिहास, कला और संस्कृति में दिलचस्पी रखते हैं या बच्चों को रचनात्मक माहौल देना चाहते हैं, तो 18 मई से भोपाल के राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स में 'संग्रहालय मेला' शुरू होने जा रहा है। मप्र में पहली बार वर्चुअल म्यूजियम का अनुभव आपको मिलेगा। यह डिजिटल केंद्र आपको संग्रहालय की ऐसी सैर कराएगा, जैसी आपने पहले कभी नहीं की होगी। बिना किसी गाइड या फिजिकल मूवमेंट के आप एक इंटरेक्टिव और इमर्सिव तकनीक के जरिए संग्रहालय की गहराई में उतर सकेंगे।

भारत की सौर परंपरा' पर दुर्लभ फोटो प्रदर्शनी इतिहास और आर्ट लवर्स के लिए एक और खास आकर्षण है ‘भारत की सौर परंपरा’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी। यहां आपको देश के प्रमुख सूर्य मंदिरों और उनसे जुड़ी कलात्मक मूर्तियों की झलक देखने को मिलेगी। यह प्रदर्शनी हर दिन सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक आमजन के लिए निशुल्क खुली रहेगी। इस मेले में खासतौर पर बच्चों के लिए रचनात्मक कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षणिक गतिविधियां और विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी, जो न केवल मनोरंजन करेंगी बल्कि जानकारी भी बढ़ाएंगी।

राजधानी ही नहीं, अन्य शहरों में भी होगा उत्सव

  • ग्वालियर: मोती महल में “अतीत से भविष्य के सेतु : हमारे संग्रहालय” विषय पर व्याख्यानमाला
  • इंदौर: “विंटेज इंदौर” विषय पर प्रदर्शनी और सेमिनार
  • जबलपुर: “कृषि संस्कृति में बलराम” विषयक प्रदर्शनी और “धरोहर” पर व्याख्यानमाला

क्यों जाएं 'संग्रहालय मेला'?

  • पहली बार वर्चुअल म्यूजियम एक्सपीरियंस–तकनीक और इतिहास का संगम
  • दुर्लभ फोटोग्राफ्स और मंदिरों की कहानियां
  • बच्चों के लिए फन+लर्न एक्टिविटीज
  • फैमिली आउटिंग के लिए परफेक्ट और जानकारी से भरपूर माहौल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोक सेवक बनकर राष्ट्र के विकास और मानव कल्याण का अवसर बिरले लोगों को ही मिलता है। सेवाभाव के साथ जनसेवा ही सच्चे…
 16 June 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक डॉ. ए.आर. डल्ला ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिकल सेल रोग, जांच, उपचार और प्रबंधन के विभिन्न आयामों…
 16 June 2025
इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव-जिहाद और हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार…
 16 June 2025
मध्यप्रदेश में मानसून अगले 24 से 48 घंटे में एंट्री कर सकता है। मानसून के फिर से सक्रिय होने से मौसम विभाग ने यह संकेत दिए हैं। इससे पहले पूरे…
 16 June 2025
मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में चल रहे बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का आज, सोमवार को अंतिम दिन रहा। इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने…
 16 June 2025
मध्यप्रदेश पुलिस की स्पेशल आर्म्ड फोर्स की अंतरजिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन इस बार राजधानी भोपाल में किया जा रहा है। विसबल दक्षिणी जोन स्तर की अंतर् वाहिनी/अंतरजिला क्रीड़ा प्रतियोगिता…
 16 June 2025
भोपाल में बेटी को जन्म देने के एक दिन बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसे लेकर परिजन ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि वह…
 16 June 2025
आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़े नेटवर्क पर एनआईए ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाए गए मोहसिन खान की गिरफ्तारी के बाद…
 16 June 2025
भोपाल। 21 जून को नवदुनिया/नईदुनिया-दैनिक जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को ‘माधवराव सप्रे सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध…
Advt.