एमपी में 24 से 48 घंटे में मानसून की एंट्री:नरसिंहपुर-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट

Updated on 16-06-2025 05:32 PM

मध्यप्रदेश में मानसून अगले 24 से 48 घंटे में एंट्री कर सकता है। मानसून के फिर से सक्रिय होने से मौसम विभाग ने यह संकेत दिए हैं। इससे पहले पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को नरसिंहपुर और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में नरसिंहपुर और डिंडौरी में ढाई से सवा 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल-इंदौर के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

पांढुर्णा की सौसर तहसील के ग्राम खैरीमीरा में रविवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 6 मवेशियों की मौत हो गई। यह घटना गुना उईके, प्रवीण उईके, धनराज उईके और महेश शोडिल्य के खेतों में हुई।

किसानों ने बताया कि उनके खेत एक-दूसरे के पास स्थित हैं। उन्होंने रोज की तरह अपने मवेशियों को खेत में बांधा था। बिजली गिरने से सभी मवेशियों की चमड़ी जल गई।

नरसिंहपुर में 9 घंटे में गिर गया एक इंच पानी मानसून के प्रवेश से पहले प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी है। रविवार को नरसिंहपुर में 9 घंटे के अंदर 27 मिमी यानी, एक इंच से ज्यादा पानी गिर गया। भोपाल, खंडवा, मंडला, उमरिया और दतिया में भी बारिश दर्ज की गई।

नर्मदापुरम के पिपरिया और सिवनी मालवा, बड़वानी में आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा रातीबढ़ इलाके के केकड़िया गांव में हुआ। 12 साल का विशाल चौहान खेत में मक्का लगाकर लौट रहा था।

इधर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। सीधी में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.7 डिग्री, खरगोन में 40.2 डिग्री और उमरिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया।

नरसिंहपुर में दिनभर बारिश होने से यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर आ गया। यहां एक ही दिन में पारा 11.4 डिग्री लुढ़क गया। नौगांव में 6.6 डिग्री, खजुराहो में 5.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 4.8 डिग्री, दमोह में 6 डिग्री, भोपाल में 4.6 डिग्री, गुना में 4.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 7.3 डिग्री की गिरावट हुई।

बड़े शहरों में दिन के तापमान की बात करें तो भोपाल में 35.6 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री, ग्वालियर में 37.1 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री और जबलपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोक सेवक बनकर राष्ट्र के विकास और मानव कल्याण का अवसर बिरले लोगों को ही मिलता है। सेवाभाव के साथ जनसेवा ही सच्चे…
 16 June 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से छत्तीसगढ़ में सिकल सेल उन्मूलन क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक डॉ. ए.आर. डल्ला ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सिकल सेल रोग, जांच, उपचार और प्रबंधन के विभिन्न आयामों…
 16 June 2025
इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव-जिहाद और हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार…
 16 June 2025
मध्यप्रदेश में मानसून अगले 24 से 48 घंटे में एंट्री कर सकता है। मानसून के फिर से सक्रिय होने से मौसम विभाग ने यह संकेत दिए हैं। इससे पहले पूरे…
 16 June 2025
मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में चल रहे बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का आज, सोमवार को अंतिम दिन रहा। इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने…
 16 June 2025
मध्यप्रदेश पुलिस की स्पेशल आर्म्ड फोर्स की अंतरजिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन इस बार राजधानी भोपाल में किया जा रहा है। विसबल दक्षिणी जोन स्तर की अंतर् वाहिनी/अंतरजिला क्रीड़ा प्रतियोगिता…
 16 June 2025
भोपाल में बेटी को जन्म देने के एक दिन बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसे लेकर परिजन ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि वह…
 16 June 2025
आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़े नेटवर्क पर एनआईए ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाए गए मोहसिन खान की गिरफ्तारी के बाद…
 16 June 2025
भोपाल। 21 जून को नवदुनिया/नईदुनिया-दैनिक जागरण समूह के कार्यकारी संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को ‘माधवराव सप्रे सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध…
Advt.