भोपाल । प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की स्थिति है। इससे ग्रामीण परेशान हैं और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऊर्जा विभाग बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहा है।इस विषय को पिछली कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने उठाया था, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आश्वस्त किया था कि अगली कैबिनेट की बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी।


बिजली कटौती और स्कूल बस सेवा पर चर्चा

गुरुवार को होने वाली बैठक में ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली की मांग और आपूर्ति को लेकर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। वहीं, सांदीपनि विद्यालयों में बस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्तुत रखा जाएगा।

इसके अलावा विभागों को 2031 तक निरंतर रखी जानी वाली योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी।