मंदसौर- जिले के दलौदा थाना क्षेत्र स्थित कचनारा चौकी के ग्राम कचनारा में एक सामाजिक कार्यक्रम का भोजन करने के बाद करीब 20 से 25 लोग अचानक फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। खाना खाते ही कुछ ही देर में लोगों को उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सभी प्रभावितों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों की टीम मरीजों के उपचार में जुटी हुई है/
खाना खाते ही बिगड़ी 25 लोगों की तबीयत
Khana