शामली: आयुष मलिक धर्म परिवर्तन केस में 6 सोशल मीडिया हैंडल पर FIR, झूठी खबर फैलाने का आरोप

Updated on 17-09-2026 01:18 PM
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, एक्स पर @Karishma Aziz, Nikhat Ali (@INikhatAli), The Muslim (@TheMuslimSphere), Wasim Akram Tyagi (@WasimAkramTyagi) और Syed Kaif Hasan (@kaifsyedhasan) तथा फेसबुक पर Nadeem Saii नाम के अकाउंट से हाईकोर्ट द्वारा शामली पुलिस को फटकार लगाए जाने की जानकारी प्रसारित की गई, जबकि ऐसा नहीं हुआ था।

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण एक फिर चर्चा में आ गया है। कोर्ट ने आयुष के दोस्‍त सुल्‍तान की तरफ से दाखिल बंदी प्रत्‍यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए आयुष को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। जज के सामने आयुष ने कहा कि वह चांदनी से शादी करना चाहता है। उसने बगैर किसी दबाव के मुस्लिम धर्म अपनाया था। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि परिवार की असहमति और चिंता के आधार पर किसी बालिग की व्‍यक्तिगत स्‍वतंत्रता पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। कोर्ट ने आयुष मलिक को अपनी इच्‍छा के अनुसार रहने औश्र जीवन जीने के लिए स्‍वतंत्र कर दिया है।
पुलिस ने प्रेमिका चांदनी को भेज दिया था जेल

आयुष के पिता और दवा व्‍यवसायी देवराज सिंह मलिक ने दलील दी कि उनके बेटे का ब्रेनवॉश किया गया। उसने अपनी मर्जी से धर्म नहीं बदला है। बीते जून में आयुष ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि उसने धर्म बदल लिया है। इसे बाद पिता ने जबरन धर्म परिवर्तन करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आयुष की प्रेमिका चांदनी कुरैशी, उसके पिता समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.