पितृपक्ष मेला 2026: 23000 रुपये में घर बैठे कीजिए गयाजी में पुरखों का पिंडदान, पेन ड्राइव में मिलेगा पूरे कर्मकांड का फुटेज

Updated on 17-09-2026 01:19 PM
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं। बिहार सरकार ने ऐसे लोगों के लिए ई पिंडदान की व्यवस्था की है। इसका एक अलग पैकेज ही बनाया गया है। इस पैकेज में आपको मामूली रकम देनी है और गयाजी में पंडा जी आपके पुरखों का पिंडदान विधि विधान के साथ कर देंगे।


पितृपक्ष मेला 2026 में ई पिंडदान की सुविधा

बिहार राज्य पर्यटन निगम ने ई पिंडदान के पैकेज की कीमत 23,000 रुपये रखी है। इस पैकेज में पिंडदान से जुड़े संपूर्ण कर्मकांड आपके नाम से गयाजी के पंडा जी कराएंगे। इसके लिए आपको गयाजी आने की जरूरत भी नहीं है। इस बड़े और महत्वपूरण धार्मिक अनुष्ठान की बकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। फिर इस वीडियो को पेन ड्राइव में डाला जाएगा। इससे होगा ये कि आप अपने पुरखों की पिंडदान की स्मृतियों को डिजटली अपने पास संजो लेंगे।

पंडा जी उपलब्ध कराएंगे पेन ड्राइव में ई पिंडदान का वीडियो

आपके पुरखों के ई पिंडदान का वीडियो पंडा जी एक पेन ड्राइव में आपको उपलब्ध कराएंगे। इसमें आपके पुरखों के पिंडदान के संपूर्ण विधि विधान कैमरे में रिकॉर्ड किए जाएंगे, जिससे आपको ये पता चले कि सारा अनुष्ठान बिल्कुल ही पूर्णता के साथ किया गया है। साल 2023 से 2025 के दौरान कुल 30 श्रद्धालुओं ने पिंडदान पैकेज का लाभ लिया है।



कैसे कर सकते हैं ई पिंडदान की बुकिंग, जानिए पूरी प्रक्रिया

  • ई पिंडदान के लिए आपको बिहार राज्य पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर आप bookingtourism.bihar.gov.in से जाएंगे।
  • इसमें आपको Book Servise नाम का एक मेनू दिखाई देगा।
  • इस पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे तो थोड़ी ही नीचे Pind Daan Seva का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आप Pinddan Packages पेज पर चले जाएंगे।
  • इसमें आपको तस्वीरों के साथ 6 अलग-अलग पैकेज दिखेंगे।
  • सबसे आखिर में छठे नंबर पर आपको Online E-Pind Daan मिलेगा।
  • इसमें आपको View Package पर क्लिक करना होगा।
  • इसमें आपको दी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
  • जिसके बाद आप ऑनलाइन पेमेंट कर बुकिंग कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.