ऑपरेशन राइजिंग लॉयन: इजरायल ने ईरान पर सबसे बड़े हमले का क्यों यही रखा नाम, जानें बाइबिल से कनेक्शन

Updated on 14-06-2025 02:17 PM
यरुशलम: इजरायल ने 12-13 जून की रात ईरान पर सबसे बड़े हवाई हमले में शिया इस्लामिक देश को करारा झटका दिया है। इजरायल का हमला तेहरान के लिए एक अपमान की तरह था। इजरायल का हमला इतना सटीक था कि पहले ही दिन उसने ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व और परमाणु कार्यक्रम को चलाने वाले प्रमुख व्यक्तियों को खत्म कर दिया। इस हमले के साथ इजरायल ने साबित कर दिया कि वह मध्य पूर्व की खतरनाक किलर मशीन यूं ही नहीं है। इजरायली सेना (IDF) ईरान के खिलाफ अपने हमले को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' नाम दिया है। आइए जानते हैं कि यह कैसे यहूदियों के पवित्र ग्रंथ बाइबिल से जुड़ा है और इसके मायने क्या हैं?

नेतन्याहू ने वेस्टर्न वॉल में रखा नोट

इजरायली सेना ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की रात शुरू किए गए ऑपरेशन में ईरान के परमाणु और सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया था। इस हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर और ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत हो गई थी। हमला शुरू होने से कुछ घंटे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यरुशलम में यहूदियों के लिए पवित्र मानी जाने वाली पश्चिमी दीवार (वेस्टर्न वॉल) के पत्थरों के बीच एक नोट रखा था। इस पर ऑपरेशन के बारे में प्रेरणा देने वाला एक वाक्य लिखा था- देखो, लोग एक महान शेर के रूप में उठेंगे और खुद को एक युवा शेर के रूप में ऊपर उठाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 June 2025
वॉशिंगटन: पाकिस्तान के आर्मी चीफ नए फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर इन दिनों में अमेरिका में हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका में पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित किया था। इस संबोधन को मुनीर…
 18 June 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दवाओं पर टैरिफ लगाने वाले बयान के कारण आज यानी मंगलवार, 17 जून को भारत के फार्मा कंपनियों के शेयर्स 4% तक गिर गए।ट्रंप ने…
 18 June 2025
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया क्रैश और उसके बाद लागू की गई सुरक्षा जांचों का प्रभाव अमृतसर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। कल, बुधवार को लंदन से…
 18 June 2025
इजराइल- ईरान में जारी संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों को ईरान से निकालना शुरू कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कुछ भारतीय नागरिकों को…
 18 June 2025
इजराइल और ईरान के बीच लगातार चौथे दिन संघर्ष जारी है। इजराइल ने सोमवार शाम सेंट्रल ईरान पर फिर से एयरस्ट्राइक की। इजराइल एयरफोर्स ने ईरानी की राजधानी तेहरान में…
 18 June 2025
इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के आसमान पर हमारा कब्जा है। उनके…
 14 June 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस ने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की ये मुलाकात लंदन में हुई है। बैठक के बाद…
 14 June 2025
यरुशलम: इजरायल ने 12-13 जून की रात ईरान पर सबसे बड़े हवाई हमले में शिया इस्लामिक देश को करारा झटका दिया है। इजरायल का हमला तेहरान के लिए एक अपमान की तरह था।…
 14 June 2025
यरुशलम: ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल को अपने दोस्त भारत से माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल, इजरायली रक्षा बलों (IDF) से शुक्रवार को एक बड़ी चूक हुई है, जब उसने सोशल…
Advt.