वाह ऑलराउंडर हो तो ऐसा! रविंद्र जडेजा के 350 टेस्ट विकेट पूरे, टीम इंडिया के रॉकस्टार ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Updated on 17-08-2026 05:06 PM
गॉल: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। टेस्ट मैचों में अपने 350 विकेट पूरे करते हुए उन्होंने न केवल भारत के लिए बल्कि विश्व क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। जडेजा की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे आधुनिक दौर के सबसे घातक और असरदार ऑलराउंडरों में से एक हैं।

रविंद्र जडेजा ने किया कमाल

रविंद्र जडेजा का 350वां टेस्ट शिकार केशरा नुवंथा बने। मैच के 67वें ओवर की चौथी गेंद पर नुवंथा ने बाहर टर्न होती गेंद को ऑफ-साइड में ड्राइव करने का प्रयास किया। गेंद शॉट लेग पर खड़े फील्डर के घुटने से टकराकर हवा में उछल गई जिसे कवर क्षेत्र में मौजूद शुभमन गिल ने दाहिनी ओर भागते हुए आसानी से लपक लिया। इस अनोखे अंदाज में जडेजा को उनका ऐतिहासिक 350वां टेस्ट विकेट मिला।

ये रिकॉर्ड भी कर लिए नाम

बाएं हाथ के स्पिनरों की सूची में जडेजा अब दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बाएं हाथ के स्पिनरों द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वे रंगना हेराथ (433) और डैनियल विटोरी (362) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज डेरेक अंडरवुड (297) और बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम (271) जैसे शानदार गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

स्ट्राइक रेट भी गजब का

गेंदबाजी की धार की बात करें तो कम से कम 125 टेस्ट विकेट लेने वाले सभी बाएं हाथ के स्पिनरों में जडेजा का स्ट्राइक-रेट (58.1) अद्भुत है। इस मामले में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज (56.4) ही उनसे आगे हैं। इसके अलावा, जडेजा भारत के लिए 350 या उससे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले केवल पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा अनिल कुंबले (619), रविचंद्रन अश्विन (537), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) ही कर पाए थे।

ऐसा करने वाले चौथे ऑलराउंडर

एक ऑलराउंडर के रूप में भी जडेजा ने टेस्ट इतिहास के सबसे दुर्लभ क्लबों में अपनी जगह बनाई है। टेस्ट क्रिकेट के पूरे इतिहास में 4000 से अधिक रन बनाने और 350 से अधिक विकेट लेने का कारनामा सिर्फ तीन अन्य दिग्गज ही कर सके हैं। भारत के कपिल देव (5,248 रन, 434 विकेट), इंग्लैंड के सर इयान बॉथम (5,200 रन, 383 विकेट) और न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी (4,531 रन, 362 विकेट)। अब रविंद्र जडेजा भी इस महान ऑलराउंडर्स क्लब का हिस्सा बन चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
मणिपुर: होनहार जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराते हुए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर रहने…
 17 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम…
 17 August 2026
गाले: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
 17 August 2026
गॉल: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। टेस्ट मैचों में अपने 350 विकेट पूरे करते हुए…
 14 August 2026
मुल्तान: पाकिस्तान में घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट नेशनल चैंपियंस कप खेली जा रही है। इसमें देश के टॉप क्रिकेटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को पाकिस्तान व्हाइट्स का सामना…
 14 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहीं एलिसा हीली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फॉक्स क्रिकेट को दिए…
 14 August 2026
डार्विन: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में शतक ठोक दिया है। तमीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी…
 14 August 2026
गाले: भारत के गेंदबाज कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम के तेज गेंदबाजों को श्रीलंका की गर्मी, उमस और कूकाबुरा गेंद के बदलते मिजाज के हिसाब से खुद को जल्द से…
 14 August 2026
डार्विन: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद के खिलाफ बैटिंग काफी मुश्किल होती है। पिच में उछाल को संभाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। सलामी बल्लेबाजों के लिए…
Advt.