भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने थोड़े दिन पहले ही मां बनने की अपनी इच्छा के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह शादी से पहले ही एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने यह भावुक बात 'भोजपुरी बवाल' के लेटेस्ट एपिसोड में अपने पुराने दोस्त दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ बातचीत के दौरान कही। और अब शो के नए प्रोमो में उन्होंने शादी को लेकर बात की है और इस वीडियो में पहली बार उनके माता-पिता भी साथ दिखे।भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने 'भोजपुरी बवाल' के लेटेस्ट प्रोमो में अपनी शादी को लेकर माता-पिता के सामने बात की है। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा, 'मैंने अपने लिए ये तय किया है कि मैं अभी शादी नहीं करना चाहती हूं।' तभी उनके पापा कहते हैं, 'मां-बाप बूढ़े हो गए हैं, अभी तो कर सकती हो।' आम्रपाली कहती हैं, 'मैं अभी शादी नहीं करना चाहती, पर मैं मां बनना चाहती हूं।'आम्रपाली दुबे के माता-पिता आए सामने
तभी उनके पिता कहते हैं, 'सोचो, दुनिया क्या बोलेगी। समाज भी देखना पड़ता है ना।' फिर वो उठकर चले जाते हैं और आम्रपाली रोने लगती हैं।
बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे
इससे पहले, बातचीत के दौरान आम्रपाली ने बताया था कि बच्चे को गोद लेने के बारे में वह कई सालों से सोच रही हैं और कहा, 'मैंने इस बारे में बहुत सोचा है और तय किया है कि मैं एक बेटी को गोद लेना चाहती हूं।' उनकी इस बात से निरहुआ हैरान रह गए और उन्होंने पूछा कि आखिर उन्हें यह ख्याल कैसे आया। आम्रपाली ने बताया कि बचपन से ही उनके मन में यह इच्छा रही है।आम्रपाली दुबे को कहते हैं 'भोजपुरी क्वीन'
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं और उन्हें अक्सर 'यूट्यूब क्वीन' कहा जाता है क्योंकि उनके गाने ऑनलाइन बहुत ज़्यादा फेस हैं। उन्होंने 'निरहुआ हिंदुस्तानी' (2014) में निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था, और तब से इस जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'राजा बाबू', 'बॉर्डर', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' और 'लल्लू की लैला' शामिल हैं। स्क्रीन पर उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री की वजह से अक्सर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं, हालांकि दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे अच्छे दोस्त हैं।'भोजपुरी बवाल' शो के बारे में
'भोजपुरी बवाल' भारत का पहला भोजपुरी सेलिब्रिटी रियलिटी शो है। टास्क, एलिमिनेशन और पब्लिक वोटिंग वाले पारंपरिक रियलिटी शो से अलग, यह सीरीज भोजपुरी स्टार्स की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को खुलकर बातचीत और बिना स्क्रिप्ट वाले पलों के जरिए दिखाती है। इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव शामिल हैं। यह शो JioHotstar पर स्ट्रीम होता है और कलर्स टीवी पर भी प्रसारित होता है।