अपने खास कॉमिक टाइमिंग , एनर्जेटिक डांस मूव्स और कलरफुल आउटफिट के लिए जाने जाने वाले एक्टर गोविंदा ने हाल ही में अपने कलरफुल कपड़ों को लेकर बातें कीं। उन्होंने अपने जरा हटके वाले अंदाज के फैशन पर बातें की और बताया कि कैसे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कलाकारों को उन्होंने प्रेरित किया है। हाल ही में एएनाई से हुई बातचीत में गोविंदा से उनके लाल-पीले, हरे पैंट को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने जिम कैरी का नाम लिया। अब लोग सोशल मीडिया पर गोविंदा की तुलना रवि किशन से कर रहे हैं।एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने याद किया कि कैसे उन्होंने अपने फैशन सेंस के लिए आम लोगों से प्रेरणा ली, जिन्हें वह चमकीले और चमकदार कपड़े पहने हुए देखते थे, खासकर मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा के दौरान और फिर उनके फैशन को दुनिया भर के कलाकारों ने कॉपी किया।'आप ये लाल-पीले, हरे वाले पैंट क्यों पहनते थे?'
इसी बातचीत में उनसे पूछा गया, 'अच्छा, एक सवाल मुझे जरूर पूछना है, आप ये लाल-पीले, हरे वाले पैंट क्यों पहनते थे?' इसपर गोविंदा ने तपाक से कहा, 'बहुत अच्छा सवाल है। आप कभी भिंडी बाजार नहीं गई हैं?'
'दिखाई देगा तो पता लगेगा भैया महफिल में एक अलग टाइप का छाप छोड़ा है'
इसपर उन्हें जवाब मिला, 'नहीं, क्यों जाऊं?' गोविंदा ने कहा, 'ऐसा रंगीला कपड़ा पहनेगा, दिखाई देगा तो पता लगेगा भैया महफिल में एक अलग टाइप का, एक अलग छाप छोड़कर जा रेला हूं।' इसपर उनसे फिर कहा जाता है, 'आपने पहना तो बाकी लोग भी पहनने लग गए न? अक्षय कुमार भी अफलातून में वो ऑरेंज वाले पैंट...।'
गोविंदा ने फिर कहा- हां, हां मैं बहुत खुश हूं
गोविंदा ने कहा, 'कहां आप अक्षय के पास जा रही हैं, वर्ल्ड के सुपरस्टार्स, ऑरेंज वाले पैंट, ऑल वर्ल्ड के.. जिम कैरी और पता नहीं क्या-क्या सब आ रहे हैं, पूरा वर्ल्ड आ गया। अब फैशन वर्ल्ड में जाइए, वहां पर है गोविंदा।' इसपर उनसे कहा गया, 'अच्छा, आपने ट्रेंड सेट किया?' गोविंदा ने फिर कहा- हां, हां मैं बहुत खुश हूं इस बात से।लोगों ने गोविंदा का उड़ाया मजाक
गोविंदा के इस कॉमेंट पर कई लोगों ने मजे लिए हैं। एक ने कहा, 'रवि किशन के बाद अब हमारे पास गोविंदा हैं। गोविंदा का दावा है कि उन्होंने जिम कैरी को पीले और नारंगी रंग की पैंट पहनने के लिए प्रेरित किया। गोविंदा एक ग्लोबल ट्रेंडसेटर हैं। गोविंदा ने स्मिता प्रकाश से पूछा, 'भिंडी बाजार गई हैं क्या? स्मिता- नहीं, क्यों जाउंगी?' एक ने कहा- वो गलत नहीं बोल रहे।