नई दिल्ली: देश में लाखों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। बैंक अपने ग्राहकों को इनकी सुविधा देते हैं। लोग अपने फायदे और क्रेडिट कार्ड के ऑफर्स के अलावा अच्छे फीचर्स को देखते हुए इनका इस्तेमाल करते हैं। क्रेडिट कार्ड जो किसी बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा दिया जाने वाला एक पेमेंट कार्ड होता है। इसमें हर कार्ड की एक क्रेडिट लिमिट (कार्ड में अधिकतम राशि) होती है। इसका इस्तेमाल कर लोग शॉपिंग से लेकर मूवी टिकट की खरीदारी तक की सुविधा उठाते हैं।
इस बीच कई ऐसे लोग भी हैं, जो क्रेडिट कार्ड लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। कई ऐसे भी लोग हैं जो पहली बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इसका इस्तेमाल से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हम यहां जॉइनिंग फीस से लेकर हिडन चार्जेज तक की बात करेंगे। आइए इसके बारे में आसान भाषा में समझते हैं। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान को भी जानेंगे।
क्रेडिट कार्ड जॉइनिंग फीस क्या होती है?
जब आप पहली बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले इसकी जॉइनिंग फीस का ध्यान रखना है। कई बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए यह फीस लेते हैं। जो 500, 1000 और यहां तक कि लाखों रुपये तक होती है। लेकिन, कई बैंक ऐसे होते हैं, जो इसके लिए कोई जॉइनिंग फीस नहीं लेते हैं। वे लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं, जिसे लेने या इस्तेमाल करने के लिए आपको इस प्रकार की कोई फीस नहीं देनी होती है।
खैर, यह फीस केवल एक बार लगती है, जब आप किसी बैंक या वित्तीय संस्था से नया क्रेडिट कार्ड लेते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं, हालांकि, अगर आप लाइफटाइम फ्री वाला लेते हैं, तो आपको ऐसा कोई चार्ज नहीं देना होता है।
क्रेडिट कार्ड की एनुअल फीस क्या होती है?
अब बात क्रेडिट कार्ड की एनुअल फीस यानी वार्षिक शुल्क की। एनुअल फीस एक प्रकार का चार्ज होता है, जो बैंक आपके द्वारा क्रेडिट कार्ड को यूज करने और उसकी सेवाओं को आपके तक पहुंचाने के साथ उसे मेंटेन करने के लिए लेता है।
लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड के लिए ये फीस नहीं लगती है। इसलिए किसी भी बैंक का क्रेडिट कार्ड लेने से पहले उसकी एनुअल फीस के बारे में पता कर लें। कई बैंक कुछ शर्तों के साथ इस फीस को माफ भी कर देते हैं।
क्रेडिट कार्ड में लेट पेमेंट चार्ज क्या होता है?
क्रेडिट कार्ड में लेट पेमेंट चार्ज की बात करें तो यह पहली बार कार्ड को यूज करने वालों के लिए काफी मायने रखता है। नए-नए कार्डधारक काफी उत्सुकता के साथ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनमें से कई यह भूल जाते हैं कि उन्हें बकाया राशि यानी कि यूज की गई राशि को समय पर चुकाना भी होता है।
जो लोग ड्यू डेट से पहले या इस तारीख तक बकाया राशि को चुका देते हैं, वे लेट पेमेंट चार्ज देने से बच जाते हैं। वहीं, जो नहीं चुका पाते हैं, उन्हें लेट पेमेंट चार्ज भरना पड़ता है। अलग-अलग बैंक के हिसाब से यह चार्ज अलग-अलग हो सकता है।
कैश निकासी पर चार्ज
आजकल कई ऐसे बैंक हैं जो अपने क्रेडिट कार्ड से ग्राहकों को कैश विड्रॉल की सुविधा देते हैं। मतलब कि आप एटीएम का इस्तेमाल करके इन कार्ड्स के जरिए कैश निकाल सकते हैं। लेकिन, क्रेडिट कार्ड से कैश निकासी पर मोटा चार्ज लगता है।
बैंक आपसे कैश विड्रॉल फीस लेते हैं। जानकारी के अनुसार, क्रेडिट कार्ड से कैश निकासी या नकद निकासी पर निकाली गई कुल रकम का करीब 2 फीसदी से 3 फीसदी या उससे अधिक का चार्ज लग सकता है। अगर आप इसको नहीं चुका पाते हैं तो आपको और अधिक आर्थिक नुकसान हो सकता है।
क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान क्या हैं?
क्रेडिट कार्ड के फायदे और नुकसान को हम यहां टेबल में जानेंगे।
क्या लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड में जॉइनिंग फीस लगती है?
नहीं, लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड में जॉइनिंग फीस नहीं लगती है।
क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि को कब तक चुका देना होता है?
क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि को ड्यू डेट से पहले या इस डेट तक चुका देना होता है।क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट क्या होती है?
क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट एक ऐसी तारीख होती है, जिस दिन तक या उससे पहले कार्ड की बकाया राशि को चुका देना होता है।समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने से क्या होता है?
समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने से आप लेट पेमेंट चार्ज से बच जाते हैं, आपको अतिरिक्त ब्याज नहीं देना होता है, आपका सिबिल स्कोर बेहतर होता है और आपको लोन मिलने में मदद मिलती है।क्या एटीएम के जरिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके कैश निकालने पर कोई चार्ज लगता है?
कई बैंक हैं जो एटीएम के जरिए क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करके कैश निकालने पर चार्ज लेते हैं।