अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर नार्कों टेस्ट के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को दोनों देहरादून के CBI कोर्ट पहुंचे।

कथित VIP के नाम वाले ऑडियो को लेकर CBI ने उर्मिला सनावर और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद दोनों आज कोर्ट पहुंचे।

अदालत में उर्मिला के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला सनावर ने कहा कि 26 तारीख को दोबारा पेश होने को कहा है और कहा है कि नार्कों टेस्ट को लेकर अपनी सहमति पर विचार कर लें।

उर्मिला सहारनपुर से देहरादून पहुंची थीं। सहारनपुर SSP ने उन्हें सुरक्षा के लिए एक गनर भी दिया था। उर्मिला BJP का झंडा लगी उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी से कोर्ट पहुंचीं। गाड़ी का नंबर UP11BP3615 है और यह सहारनपुर में रजिस्टर है।

एक्ट्रेस उर्मिला सनावर देहरादून कचहरी पहुंची यो हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने उर्मिला को पत्नी मानने से इनकार किया तो अभिनेत्री ने बवाल मचा दिया। बोलीं, राठौर को यहीं कोर्ट में चप्पल से मारूंगी।

उर्मिला बोलीं- नार्को टेस्ट हुआ तो कई हत्याकांड के राज खुलेंगे

कोर्ट पहुंचीं उर्मिला सनावर ने कहा कि अगर उनका नार्को टेस्ट सही तरीके से और लाइव कैमरों के सामने कराया गया, तो अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर नीलम हत्याकांड तकसुरेश राठौर बोले- जांच में सहयोग करूंगा

वहीं, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर भी कोर्ट पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच में CBI का पूरा सहयोग करेंगे। राठौर ने कहा कि वह नार्को टेस्ट के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं और उन पर किसी का दबाव नहीं है।

CBI ने वायरल ऑडियो की जांच के सिलसिले में उर्मिला के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए कोर्ट में आवेदन किया है। सुनवाई के दौरान उर्मिला की सहमति और टेस्ट से जुड़े पहलुओं पर विचार किया जाएगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर वायरल हुए ऑडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच CBI कर रही है।


के कई राज खुलेंगे। उन्होंने कहा कि वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। उर्मिला ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर भी अपने नौकर की मौत को लेकर आरोप लगाए।

उर्मिला ने बताया कि वह देरी से इसलिए पहुंचीं, क्योंकि उन्हें 103 डिग्री बुखार था। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा के संबंध में सहारनपुर के SSP, DIG और SP सिटी से मिली थीं। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए।

उर्मिला ने अपने घर में हुई कथित डकैती का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले में दुष्यंत कुमार गौतम को फोन किया था। उन्होंने आरती गौड़ पर भी आरोप लगाए और कहा कि रेणु बिष्ट को फंसाया जा रहा है। वीडियो में उनका बयान इसी बात पर कट जाता है।

अंकिता मर्डर केस के बारे में जानिए-

  • 18 सितंबर 2022 को पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या हुई। मामले में रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को दोषी ठहराकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई। जांच और मुकदमे के दौरान VIP को अतिरिक्त सुविधाएं देने की बात सामने आई। हालांकि, कथित VIP की पहचान को लेकर सवाल बाद में भी उठते रहे।

  • दिसंबर 2025 में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच बातचीत के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल हुए। इनसे जुड़े दावों में अंकिता हत्याकांड के कथित VIP के तौर पर उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व महामंत्री संगठन अजय कुमार के नाम लिए गए। अंकिता के पिता ने जांच की मांग उठाई।

  • दुष्यंत गौतम ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया और उन्हें छवि खराब करने की साजिश बताया। जनवरी 2026 में उन्होंने सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में FIR दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके खिलाफ भ्रामक ऑडियो-वीडियो तैयार कर प्रसारित किए गए।

  • जनवरी में दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम की मानहानि याचिका पर अंतरिम राहत देते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स को संबंधित आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए।


कोर्ट से बाहर निकलने के बाद एक्ट्रेस ने कहा कि लोग कह रहे थे कि धामी जी ने CBI जांच नहीं होनी दी। उन्होंने CBI जांच करवाकर लोगों को जवाब दे दिया। धामी सरकार सिर्फ सच्चाई की आवाज उठाकर ही बच सकती है। मैं बताना चाहती हूं कि कौन मुझे देश छोड़ने के लिए 50 लाख का ऑफर दे रहा था। धामी जी आपका और मेरा मिलना बहुत जरूरी है। आरती गौड़ और सुरेश राठौर को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए।


देहरादून के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप सिंह भंडारी की ओर से 21 अक्टूबर को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उर्मिला को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपनी सहमति की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

मामला CBI की दिल्ली स्थित विशेष जांच शाखा-2 की जांच से जुड़ा है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 238, 249 और 45 का उल्लेख किया गया है। अदालत में 23 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में प्रस्तावित जांच के लिए उनकी सहमति की स्थिति स्पष्ट होगी।

इससे पहले रविवार-शनिवार को भी सीबीआई के अधिकारी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के घर आए थे। लेकिन घर में उर्मिला और परिवार का कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। सिर्फ केयर टेकर थी। सीबीआई ने उर्मिला के बारे में पूछताछ की तो उसने जानकारी होने से इनकार दिया था।

इसके बाद बुधवार को CBI टीम एक बार फिर से एक्ट्रेस के घर पहुंची। एक्ट्रेस को नोटिस सौंपकर कोर्ट में पेश होने की सख्त हिदायत दी है। अंकिता एक होटल में रिसेप्शनिस्ट थी। वहां VIP को सर्विस देने से मना करने पर 2022 में उसकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि, VIP का नाम कभी सामने नहीं आया।


CBI की टीम ने 18 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित उर्मिला सनावर के घर पर उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें कोर्ट में मौजूद होने का नोटिस दिया था। उर्मिला ने मीडिया को बताया था कि यह नोटिस वायरल ऑडियो से जुड़े मामले में नार्को टेस्ट के संबंध में है।

कोर्ट में उनकी सहमति स्वैच्छिक होने की पुष्टि के बाद ही प्रस्तावित परीक्षणों की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। पूर्व भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP के मुद्दे पर राजनीतिक विरोध तेज हुआ। इसी दौरान सीबीआई ने मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी एजेंसी ने पूछताछ की थी। इसके बाद उर्मिला सनावर से पूछताछ और नार्को-पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया को लेकर मामला फिर चर्चा में आ गया।

नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए व्यक्ति की स्वतंत्र और स्वैच्छिक सहमति जरूरी है। कोर्ट में यह सुनिश्चित किया जाना है कि उर्मिला सनावर किसी दबाव, धमकी या अनुचित प्रभाव के बिना परीक्षणों के लिए तैयार हैं या नहीं।


वकील बोले- सुरेश राठौर नार्कों टेस्ट के लिए तैयार हैं

सुरेश राठौर के वकील अभिलाष शर्मा ने बताया कि देखिए, हमें अभी कुछ दिन पहले माननीय न्यायालय (कोर्ट) से नोटिस प्राप्त हुआ था कि आज माननीय न्यायालय में उपस्थित रहना है। हम जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं और सहयोग कर भी रहे हैं। आज हम सीबीआई कोर्ट में उपस्थित हुए। पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को एनालिसिस टेस्ट की मंजूरी को लेकर आज सुनवाई/कार्रवाई थी। माननीय कोर्ट ने यही सवाल पूछा कि क्या आप अपनी इच्छा/मर्जी से पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट दे रहे हैं? इस पर हमने अपनी सहमति दे दी है। अभी टेस्ट की कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है।