दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए मुकाबले के बाद एक बार फिर गरम हो गया है। जहां वैभव ने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब 15 साल के बल्लेबाज ने अपना आपा खोया है। पाकिस्तान के सामने अंडर-19 एशिया कप में भी उनके तेवर देखने को मिल चुके हैं।वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी गेंदबाज दिखाया था जूता
अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने 348 रन का बड़ा रनचेज कर रही थी। वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 9 गेंदों में 25 रन बना दिए थे। फिर 10वीं गेंद पर अली रजा का शिकार हो गए। पाकिस्तानी गेंदबाज ने गुस्सैल रवैया दिखाते हुए विकेट का जश्न मनाया। लेकिन सूर्यवंशी को यह रास नहीं आया। उन्होंने आपा खोते हुए कुछ शब्दों का प्रयोग किया और फिर अपना जूता गेंदबाज को दिखाया। इस मैच में टीम इंडिया को 191 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।श्रीलंका के खिलाफ क्या हुआ?
इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा था। भारत को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी। सूर्यांश शेड्गे और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। पहली 4 गेंदों में सिर्फ 5 रन आए। नतीजतन भारत को मैच गंवाना पड़ा। जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो श्रीलंका से एक खिलाड़ी ने वैभव को कुछ कहा जिसके बाद दोनों करीब आए और धक्का मुक्की हो गई।
इंडिया-ए का ट्राई सीरीज में लचर प्रदर्शन
तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया-ए उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत के बाद 2 बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 4 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं अब श्रीलंका ने सुपर ओवर में मात दे दी है। इससे भारत के त्रिकोणी श्रंखला से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इंडिया-ए का अलगा मैच कल यानि 17 जून को अफगानिस्तान से होने वाला है।