इस बार सावन का कैलेंडर साल 2015 जैसा:11 साल बाद वही सावन...सारे सोमवारों की तारीखें 2015 वाली

Updated on 30-07-2026 01:38 PM
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ रहे हैं। हालांकि 2015 में रक्षाबंधन 29 अगस्त को था, जबकि इस बार 28 को रहेगा। यानी सावन के सोमवार तो वही तारीखें लेकर लौटे हैं, लेकिन राखी एक दिन पहले आ रही है।

ज्योतिषियों के अनुसार यह संयोग ग्रेगोरियन (अंग्रेजी) कैलेंडर, चंद्र पंचांग और अधिवर्ष (लीप ईयर) के गणितीय मेल का परिणाम है। यही वजह है कि कुछ वर्षों के अंतराल पर तारीखों और वार का लगभग वही क्रम दोबारा बन जाता है।

ज्योतिषियों के मुताबिक ऐसे बना यह संयोग...

ज्योतिषाचार्य स्मिता पंडित बताती हैं, सामान्य वर्ष 365 दिन का होता है, इसलिए हर वर्ष किसी भी तारीख का वार एक दिन आगे बढ़ जाता है। वहीं लीप ईयर 366 दिन का होने से वार दो दिन आगे खिसकते हैं। इस कारण कुछ वर्ष बाद कैलेंडर का पैटर्न दोहराया जाता है।

ग्रेगोरियन कैलेंडर में कई बार 6, 11, 17 या 28 वर्ष के अंतराल पर किसी महीने की तारीखें और वार लगभग उसी क्रम में दोबारा दिखाई दे सकते हैं। 2015 और इस वर्ष सावन के चारों सोमवार का एक तारीख पर पड़ना यही संयोग है।

मराठी-गुजराती समाज का सावन 13 अगस्त से... 

महाराष्ट्र और गुजरात सहित अमांत पंचांग का पालन करने वाले समाज में श्रावण मास 13 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेगा। वहां सावन के सोमवार 17, 24, 31 अगस्त और 7 सितंबर को होंगे। इसका कारण यह है कि वहां श्रावण मास की शुरुआत अमावस्या के अगले दिन से मानी जाती है, जबकि उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पूर्णिमा के अगले दिन से सावन आरंभ होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.