थलपति विजय ने तमिलनाडु के किसानों को दी बड़ी सौगात, 75000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ
Updated on
17-08-2026 04:56 PM
चेन्नई: थलपति विजय ने अपनी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर किसानों को बड़ी राहत दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने सोमवार को 75000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 75000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच के लोन पर भी 75000 रुपये तक की छूट देने की घोषणा की। विजय ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि राज्य की रीढ़ है और देश की समृद्धि किसानों के सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि राज्य के सामने वित्तीय बाधाओं के बावजूद उनकी सरकार ने किसानों को 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है।विधानसभा में नियम 110 के तहत इस लोन माफी की घोषणा करते हुए विजय ने कहा कि सरकार ने मई में पद संभालने के 15 दिनों के भीतर 50,000 रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए थे। बाद में इसे बढ़ाकर 75,000 रुपये तक के ऋणों को पूरी तरह माफ करने और 75,000 रुपये से अधिक के ऋणों पर 35,000 रुपये की छूट देने का फैसला किया गया जिससे 14.44 लाख से अधिक किसानों को लाभ हुआ।
कृषि यूनियन के साथ बातचीत के बाद फैसला
मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त लाभों की घोषणा करते हुए कहा कि सात अगस्त, 2026 को कृषि यूनियन के साथ हुई बातचीत के बाद सरकार ने मौजूदा वित्तीय बाधाओं और भारतीय रिजर्व बैंक के उन दिशा-निर्देशों के बावजूद अतिरिक्त राहत देने का फैसला किया है जिनके तहत सहकारी बैंकों के साथ जल्द निपटान करना आवश्यक था।75,000 रुपये के लोग पर पूरी छूट उनकी घोषणा के अनुसार, अब 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि ऋण पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 75,000 रुपये से एक लाख रुपये के बीच के ऋण पर 75,000 रुपये तक की छूट मिलेगी और एक लाख रुपये से अधिक के ऋण पर अधिकतम 35,000 रुपये की ऋण माफी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से 1.38 लाख से अधिक किसानों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। इसके तहत सरकार लगभग 953.06 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देगी और 13.34 लाख किसानों के लिए कुल ऋण माफी की राशि बढ़कर 6,220 करोड़ रुपये हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर प्रयास करती दिख रही है। सत्ता में हैट्रिक जमाने के लिए पार्टी की ओर से तमाम…
मुंबई/नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम घोषित होने से पहले बीच सोमवार को नई दिल्ली में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
पटनाः TRE-4 परीक्षा को लेकर कई पेचीदगियां पैदा हो गयी हैं जिससे परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र असमंजस में पड़ गये हैं। STET के अपीयरिंग कैंडिडेट को भी इस…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…