शादाब खान ने हैट्रिक विकेट चटकाया, सीपीएल में अपनी टीम को दिलाया फाइनल का टिकट
Updated on
18-09-2026 12:19 PM
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग का पहला क्वालीफायर गुयाना अमेजन वॉरियर्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच ब्रिजटाउन के किंगस्टन ओवल के मैदान पर खेला गया। शादाब खान ने 9वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाए।शादाब खान की हैट्रिक में विस्फोटक नाम
शादाब खान ने सबसे पहले शिमरोन हेटमायर को आउट किया। उनका कैच हसन नवाज ने लपका। अगली गेंद पर मेहदी हसन मिराज एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने डीआरएस लिया लेकिन अंपायर्स कॉल होने की वजह से वापस लौटना पड़ा। क्वेंटिन सैम्पसन ने हैट्रिक गेंद का सामना किया और शाबाद ने गुगली डालकर उन्हें बोल्ड कर दिया। इस तरह शाबाद खान ने टी20 क्रिकेट में अपनी दूसरी हैट्रिक ली।शाबाद खान ने इससे पहले 2024 में श्रीलंका की लीग में हैट्रिक लिया था। कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए कैंडी फाल्कन्स के खिलाफ उन्होंने वानिंदु हसरंगा, सलमान अली आगा और पवन रत्नायके को आउट किया था। टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा तीन हैट्रिक पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद समी के नाम है।
एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स फाइनल में
इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गुयाना अमेजन वॉरियर्स को इस मैच में 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी। जीत से एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को फाइनल का टिकट मिल गया है। गुयाना की टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 40 रन पर एक विकेट था। 11वें ओवर में 49 रनों तक पहुंचने में 9 विकेट गिर गए। आखिरी विकेट के लिए शमार जोसेफ और रोमारिया शेफर्ड ने 27 रन जोड़कर टीम को 76 रनों तक पहुंचा दिया। शाबाद ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए तो पाकिस्तान के ही सुफयान मुकीम को भी 4 विकेट मिले। छठे ओवर में एक विकेट खोकर फाल्कन ने लक्ष्य हासिल कर लिया। रहकीन कॉर्नवॉल ने 16 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए।