'अकाल-मौत' का खौफ दिखाकर ठगे 150 ग्राम सोने के जेवर:साधु बनकर आए 3 ठग,महिला की बीमारी ठीक करने तंत्र-मंत्र किया,6 महीने तक डराकर रखा

Updated on 01-10-2026 01:04 PM

छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं के भेष में महिला के घर आए।उन्होंने बीमारी और आंखों की परेशानी ठीक करने के साथ परिवार की समस्याएं दूर करने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद पूजा के नाम पर अलग-अलग समय में जेवर लेते रहे। इनमें अंगूठी, चेन, हार, चूड़ियां और कंगन शामिल हैं। महिला को आरोपी डराते थे कि, यदि जेवर देने की बात किसी को बताई तो परिवार में अकाल मौत हो सकती है। घटना गंज थाना क्षेत्र में फाफाडीह के जयलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स की है।

जानकारी के मुताबिक, मार्च 2026 में 3 आरोपी साधु बनकर नैना परमार के घर के आसपास पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला की बीमारी और आंखों से जुड़ी परेशानियों के बारे में ऐसी बातें बताईं, जिन्हें महिला ने अपनी निजी स्थिति से जोड़कर देखा।

उसे लगा कि साधुओं को उसके बारे में विशेष जानकारी है। इसके बाद उन्होंने पूजा कराने की बात कही। पहली बार करीब 3 ग्राम सोने की अंगूठी और 9 हजार रुपए लिए। आरोपियों ने पूजा पूरी होने के बाद सामान लौटाने की बात कही।

हर 10-12 दिन में आते, जेवर लेते रहे

पुलिस शिकायत के अनुसार, करीब 10-12 दिन बाद आरोपी दोबारा पहुंचे और करीब 5 ग्राम की सोने की चेन ली। इसके बाद मोबाइल नंबर देकर फोन पर संपर्क बनाए रखा।

आरोप है कि, दो सप्ताह के अंदर घर आकर पूजा के नाम पर जेवर मांगते रहे। महिला ने करीब 7 बार में करीब 150 ग्राम सोने के जेवर दे दिए। इनमें अंगूठी, चेन, हार, चूड़ियां और कंगन शामिल हैं।

अकाल मौत का डर दिखाकर रखा चुप

महिला के मुताबिक, आरोपी उसे डराते थे कि अगर जेवर देने की बात किसी को बताई तो परिवार में बड़ी अनहोनी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की अकाल मौत तक होने की बात कही गई। डर के कारण महिला ने कई महीनों तक पति और परिवार को कुछ नहीं बताया।

जेवर नहीं थे तो फिर फोन करने लगे

7 सितंबर से आरोपी दोबारा सोने-चांदी के जेवर और कैश मांगने लगे। महिला ने सामान नहीं होने की बात कही, लेकिन फोन आते रहे। 25 सितंबर की रात पति जसवंत परमार के घर लौटने पर महिला ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद पति गंज थाने पहुंचा।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबर और बाकी तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.