आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Updated on 17-06-2026 01:21 PM

बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं विभिन्न विकासखंडों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। समीक्षा के दौरान परीक्षा परिणामों में सुधार, छात्रावास भवनों के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने, शौचालय एवं स्नानागारों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा रसोईघरों में स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को भोजन गुणवत्ता की नियमित जांच एवं भोजन चखना पंजी का संधारण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में वर्षा ऋतु के मद्देनजर जलभराव एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की समीक्षा की गई। छात्रावास परिसरों में नालियों की सफाई, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। साथ ही विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी छात्र-छात्राओं के आवश्यक दस्तावेज जैसे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड समय-सीमा में तैयार कराने पर भी जोर दिया, ताकि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। बैठक में सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की…
 17 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। हजारों किसान अपनी खेती में सोलर पंप लगाकर खेतों की…
 17 June 2026
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायत निवारण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के प्रेरणा…
 17 June 2026
एमसीबी। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक…
 17 June 2026
बीजापुर। नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, बेहतर…
 17 June 2026
बीजापुर। जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्वर्गीय दयाराम मांझी का…
 17 June 2026
कोरिया, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष लल्ला सिंह की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि…
Advt.