गुरुवार को भस्म आरती में महाकाल को भांग-चंदन से सजाया:रजत मुकुट और मुंडमाला धारण कर साकार स्वरूप में दिए दर्शन

Updated on 01-10-2026 12:42 PM

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट गुरुवार तड़के चार बजे खुलते ही भस्म आरती की शुरुआत हुई। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। प्रथम घंटाल के साथ हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल का भांग, चंदन और गुलाब के सुगंधित पुष्पों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर रजत चंद्र और त्रिपुंड धारण कराया गया। इसके बाद रजत मुकुट से भगवान का श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर भस्म अर्पित की गई।

भस्म आरती में भगवान महाकाल का भांग, ड्रायफ्रूट, आभूषण और पुष्पों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पण के बाद शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाला और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। सुगंधित गुलाब के पुष्पों से भी बाबा का श्रृंगार किया गया। फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
जिला अस्पताल में सोनोग्राफी करवाने आ रहीं गर्भवती महिलाओं और भर्ती मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोनोग्राफी कराने के लिए मरीजों को 15-15 दिनों…
 02 October 2026
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विदा होगाअगस्त-सितंबर की तुलना में अक्टूबर में बादल तो छाएंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना बहुत कम बताई जा रही है। सामान्य रूप से दिन…
 02 October 2026
कागजों में स्मार्ट क्लास और सर्व शिक्षा अभियान के बड़े-बड़े दावों के बीच सागर जिले के सरकारी स्कूलों की मैदानी हकीकत चौंकाने वाली है। रोंड़ा हायर सेकंडरी स्कूल और नाऊढाना…
 02 October 2026
सागर जिले के बंडा में 36 लोगों की जान लेने वाले जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपियों को…
 02 October 2026
डिंडौरी जिले के 30 हजार हेक्टेयर में फैले साल के जंगल पर साल बोरर कीट का खतरा बढ़ गया है। इससे प्रभावित करीब 1.50 लाख पेड़ों को 31 दिसंबर तक…
 02 October 2026
मध्य प्रदेश के अनूपपुर के पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने ईवीएम वेयरहाउस से 24 EVM चोरी हो गई हैं। इनमें 8 बैलेट यूनिट (BU) और 16 कंट्रोल यूनिट (CU)…
 02 October 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने OBC क्रीमीलेयर तय करने के मामले में कहा है कि केवल माता-पिता की आय को आधार बनाकर फैसला नहीं किया जा सकता। इसके लिए…
 02 October 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रभारी बिप्लब देब पहली बार एमपी आए थे। दो दिनों तक उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप, कार्य समिति और अन्य नेताओं के साथ बैठक…
 01 October 2026
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट गुरुवार तड़के चार बजे खुलते ही भस्म आरती की शुरुआत हुई। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान…
Advt.