सेलेब्स ने भी पोस्ट पर किया रिएक्ट
कोंकणा की इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने कमेंट किए। कुशा कपिला ने लिखा, 'हैप्पीएस्ट बर्थडे अमोल और यह रील बहुत ही जबरदस्त है।' सुरभि ज्योति ने वीडियो को 'शानदार' बताया, वहीं तिलोत्तमा शोम ने 'हाहाहा' लिखकर अपना रिएक्शन दिया। हालांकि, फैंस का ध्यान वीडियो से ज्यादा दोनों की बॉन्डिंग पर गया। कई यूजर्स ने इसे कोंकणा और अमोल के रिश्ते का संभावित 'हार्ड लॉन्च' बताया। एक फैन ने कमेंट किया, 'आखिरकार हार्ड लॉन्च।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'OMG, दोनों क्यूट लोग एक ही फ्रेम में।' एक अन्य फैन ने कहा, 'दोनों के रिश्ते का हार्ड लॉन्च हो गया।'2025 से लगातार चर्चा में है दोनों का रिश्ता
कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर के लिंक-अप की खबरें 2025 से ही चर्चा में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं। यह चर्चा उस वक्त भी तेज हुई थी जब दोनों अमोल की वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय 2' की स्क्रीनिंग में साथ नजर आए थे। दोनों इससे पहले 2019 में आई फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में भी साथ काम कर चुके हैं।रिश्ते की खबरों पर क्या बोले थे अमोल पराशर?
अमोल पराशर पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर बात कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने कोंकणा सेन शर्मा के साथ अपने रिश्ते की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक पुराने इंटरव्यू में अमोल ने कहा था कि अब उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सामने आने वाली हर खबर पर रिएक्ट करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, 'किसी ने मुझसे पूछा नहीं। इसके बजाय, हर कोई अपने अंदाजे लगाने लगा। पहले, मैं हर खबर पर रिएक्ट करता था, लेकिन अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है। अगर कोई बात है और मैं उसे शेयर करना चाहता हूं, तो मैं खुद उसे सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।''हर रिश्ते का नाम बताना जरूरी नहीं'
अमोल ने यह भी कहा था कि उन्हें अपनी जिंदगी में मौजूद हर रिश्ते को कोई नाम देने की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा, 'देखिए, जिंदगी में लोग होते हैं। किसी से आप क्लोज होते हैं, और किसी से आप ज्यादा क्लोज होते हैं। हर रिश्ते का नाम बताना जरूरी नहीं है, आप खुश, सामने वाला खुश और घरवाले खुश, बस!' अब कोंकणा के इस नए वीडियो के बाद एक बार फिर दोनों की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।कोंकणा सेन शर्मा की शादी, तलाक, बेटा और जेंडर-न्यूट्रल
कोंकणा सेन शर्मा ने 2007 में एक्टर और को-स्टार रणवीर शौरी को डेट करना शुरू किया था। इस जोड़े ने 3 सितंबर 2010 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसके बाद 15 मार्च 2011 को एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे हारून शौरी को जन्म दिया। हालांकि, इसके 4 साल बाद कोंकणा और रणवीर ने सितंबर 2015 में अपने अलग होने की घोषणा की। वह बेटे की कस्टडी शेयर करते हैं। इस जोड़े का आखिरकार 13 अगस्त 2020 को तलाक हो गया।इसके दो साल बाद मार्च 2022 में कोंकणा ने खुद को जेंडर-न्यूट्रल बताया और कहा, 'मैं खुद को एक महिला के तौर पर नहीं देखती। मैं खुद को पूरी तरह से न्यूट्रल मानती हूं। जेंडर एक सिखाया गया कॉन्सेप्ट है, जिससे मैं खुद को नहीं जोड़ती।'

