54 दिन में 1.53 करोड़ दर्शकों ने देखी फिल्‍म, 15519% प्रॉफिट, बाबा नीम करोली की महिमा!

Updated on 30-09-2026 01:06 PM
नीम करोली बाबा पर बनी ऐतिहासिक ब्‍लॉकबस्‍टर भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म 'हनुमान अंश' 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में न सिर्फ डटी हुई है, बल्‍क‍ि धुआंधार कमाई कर रही है। मंगलवार को फिल्‍म की कमाई में एक बार फिर 37.77% का जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला है। यह दिलचस्‍प है कि सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की 'द वन', नानी की 'द पैराडाइज' और मार्वल की 'एवेंजर्स एंडगेम एनकोर' की रिलीज के बावजूद इस फिल्‍म की कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। 54 दिन बाद जहां 'हनुमान अंश' देश में ₹312 करोड़ के पार जा चुकी है, वहीं वर्ल्‍डवाइड ₹408 करोड़ से अध‍िक की कमाई हो चुकी है। यही नहीं, इसने ₹2 करोड़ के बजट की तुलना में अब देश में 15519% का नेट प्रॉफिट कमा लिया है। हालांकि, इसे दो दिन बाद अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' से जोर का झटका लग सकता है, जिसने एडवांस बुकिंग में ही अब तक 3.42 लाख टिकट बेच लिए हैं।

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी 'हनुमान अंश' किसी चमत्‍कार से कम नहीं है। यह 2026 की दूसरी ऐसी भारतीय फ‍िल्म बन गई है, जिसने देश में 300 करोड़ से अध‍िक की कमाई का आंकड़ा पार किया है, वो भी तब जब 07 अगस्‍त 2026 को रिलीज के बाद पहले दिन महज ₹10 लाख की कमाई हुई थी। फिल्‍म को इसी महीने 11 सितंबर को विदेशों में भी रिलीज किया गया। खास बात यह भी है कि 54 दिनों में दुनियाभर में 1.53 करोड़ से अध‍िक दर्शकों ने इसे सिनेमाघर जाकर देखा है।

54 दिनों में 1.53 करोड़ दर्शक देख चुके हैं 'हनुमान अंश'

जी हां, शोभ‍िनव सत्‍य स्‍टारर 'हनुमान अंश' ने दुनियाभर में कुल मिलाकर लगभग 1.53 करोड़ फुटफॉल का आंकड़ा दर्ज किया है। इसका मतलब यह है कि सिनेमाघरों में फिल्‍म के इतने दर्शकों ने फिल्‍म देखी है। फिल्‍म को लेकर दर्शकों का क्रेज कहें या नीम करोली बाबा के प्रति आस्‍था, 'हनुमान अंश' के लिए सिर्फ भारत में टिकट बुकिंग प्‍लेटफॉर्म BookMyShow से 70,08,940 टिकट बिके हैं। यह आंकड़ा 24 सितंबर तक का है। यानी बीते पांच दिनों में इसमें हजार से दर्शकों की संख्‍या और जुड़ी होगी।

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, 54वें दिन 'हनुमान अंश' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 4411 शोज से ₹3.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने ₹2.25 करोड़ कमाए थे। इस तरह 54 दिनों में भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹369.00 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹312.38 करोड़ तक पहुंच गया है। जबकि विदेशों में हुई ₹39.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की बदौलत, 'हनुमान अंश' का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹408.00 करोड़ तक पहुंच गया है।

'हनुमान अंश' की कमाई

  • पहला हफ्ता- ₹1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- ₹40 लाख
  • तीसरा हफ्ता- ₹10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता- ₹61.00 करोड़
  • पांचवां हफ्ता- ₹90.25 करोड़
  • छठा हफ्ता- ₹80.25 करोड़
  • सातवां हफ्ता- ₹44.80 करोड़
  • 50वां दिन, शुक्रवार- ₹3.35 करोड़
  • 51वां दिन, शनिवार- ₹6.50 करोड़
  • 52वां दिन, रविवार- ₹9.00 करोड़
  • 53वां दिन, सोमवार- ₹2.25 करोड़
  • 54वां दिन, मंगलवार- ₹3.10 करोड़
  • 54 दिनों में 'हनुमान अंश' ने कमाया 15519% नेट प्रॉफिट

    'हनुमान अंश' का बजट महज ₹2 करोड़ है। जबकि 54 दिनों में देश में ₹312.38 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ है, जिससे इसका ROI ₹310.38 करोड़ रहा है। हिसाब लगाए तो यह चौंकाने वाले 15519% रिटर्न के बराबर है। यह सिर्फ ब्‍लॉकबस्‍टर ही नहीं, बल्‍क‍ि ऐतिहासिक सफलता है। मेकर्स जहां पहले ही यह उम्‍मीद लगाए बैठे हैं कि फिल्‍म सिनेमाघरों में 100 दिन चलेगी, वहीं अब फैंस की भी उम्‍मीदें बढ़ने लगी हैं कि क्‍या यह भारत में ₹400 करोड़ की नेट कमाई तक पहुंच पाएगी? हालांकि, इसकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा अजय देवगन की फिल्‍म 'दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' है, जो दो दिन बाद शुक्रवार 02 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है।
  • 'दृश्‍यम 3' की बंपर एडवांस बुकिंग: बिक चुके हैं 3.42 लाख टिकट

    अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्‍क्‍लूजन' की रिलीज से 'हनुमान अंश' के कलेक्शन पर जोरदार असर पड़ने वाला है। कम से कम पहले दिन तो यह क्राइम-ड्रामा जरूर अपनी बंपर कमाई से सबको पीछे छोड़ने वाली है। 'दृश्यम 3' की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, यानी दो दिन और टिकटों की प्री-बुकिंग होने वाली है। लेकिन बुधवार सुबह 09 बजे तक इसके 8911 शोज के लिए 3.42 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इससे ₹12.94 करोड़ की एडवांस ग्रॉस कमाई हुई है। ब्लॉक सीटों को छोड़ दें, तो भी पहले दिन के लिए ₹10.47 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
  • 'दृश्‍यम 3' बॉक्‍स ऑफिस प्रेडिक्‍शन: पहले द‍िन ₹50 करोड़!

    अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत की 'दृश्‍यम: द कन्‍क्‍लूजन' को सुपरहिट फ्रेंचाइज का जबरदस्‍त फायदा मिलने वाला है। जिस रफ्तार से एडवांस बुकिंग हो रही है, यह फिल्‍म पहले ही दिन देश में ₹45 करोड़ से ₹50 करोड़ की नेट कमाई कर सकती है। सिर्फ ओपनिंग डे के लिए नहीं, बल्‍क‍ि तीन दिनों के पहले वीकेंड के लिए भी फिल्‍म की प्री-बुकिंग जबरदस्‍त है। बुधवार सुबह तक शुक्रवार, शनिवार और रविवार के लिए ₹24.76 करोड़ के टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। रिलीज के बाद यदि फिल्‍म दर्शकों को पसंद आती है तो यह संख्‍या और बढ़ेगी। साथ ही स्‍पॉट बुकिंग भी अच्‍छी-खासी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान कभी एक्टर शाहिद कपूर को डेट करती थीं। साल 2004 से 2007 तक दोनों के इश्‍क के घनघोर चर्चे थे। लेकिन फिर ब्रेकअप हो…
 30 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पर वनदेवी और छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। पहले तीन दिनों में यह…
 30 September 2026
बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की त‍बीयत बिगड़ गई है, वह इस वक्‍त लंदन में हैं और उन्‍हें वहीं एक अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर ऐसे…
 30 September 2026
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा ने देश के माता-पिता के नाम एक बेहद गंभीर और भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्‍होंने बेटों की परवरिश को लेकर सवाल भी उठाए हैं और…
 30 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी ऐतिहासिक ब्‍लॉकबस्‍टर भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म 'हनुमान अंश' 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में न सिर्फ डटी हुई है, बल्‍क‍ि धुआंधार कमाई कर रही है। मंगलवार…
 29 September 2026
'बिग बॉस 20' के घर में जहां काजी तौकीर अपने गाने से रोज लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के साथ कुछ उल्टा…
 29 September 2026
अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत स्‍टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। गांधी जयंती के मौके पर 02 अक्‍टूबर को विजय सलगांवकर…
 29 September 2026
दिग्‍गज एक्‍टर, मार्शल आर्टिस्ट और फिल्‍ममेकर जैकी चैन की मौत की फर्जी खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में कई ऐसे…
 29 September 2026
पंकज त्रिपाठी की फिल्‍म 'ओह माय डॉग' बीते महीने 07 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म भले ही महज ₹4.98 करोड़ की नेट कमाई…
Advt.