दूर कर सकते हैं टीम इंडिया की दिक्कत
भारतीय टीम मैनेजमेंट टेस्ट फॉर्मेट में एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी में निपुण हो और टीम को खेल के दोनों विभागों में मजबूती दे सके। जैन टीम की इस जरूरत को पूरा करने के श्रेष्ठ विकल्प के रूप में उभरे हैं। उनके लंबे अनुभव ने भी टीम इंडिया में उनके चयन में अहम भूमिका निभाई है। देखना होगा कि श्रीलंका में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का उनका लंबा इंतजार समाप्त होता है या नहीं।सांराश के घरेलू करियर पर गौर करें, तो 54 प्रथम श्रेणी मैचों की 85 पारियों में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाते हुए 2,223 रन बनाने के अलावा, वे 188 विकेट ले चुके हैं। वहीं, 47 लिस्ट ए मैचों की 35 पारियों में 553 रन और 38 विकेट, और 20 टी20 मैचों में उन्होंने 18 विकेट लिए हैं।

