'अमेरिका-इजराइल-ईरान विवाद को खत्म कराने गए हैं', तेजस्वी के विदेश दौरे पर JDU-BJP का तंज
Updated on
22-07-2026 02:37 PM
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गायब रहने का मुद्दा उठाया। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में तेजस्वी यादव और विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी दोनों ही मौजूद नहीं हैं। तेजस्वी के विदेश दौरे की चर्चाओं के बीच जेडीयू और बीजेपी के विधायकों ने इसे संवैधानिक दायित्वों से भागना बताया। एनडीए नेताओं ने चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार के विकास में योगदान देने के बजाय तेजस्वी यादव विदेश में अंतर्राष्ट्रीय विवादों को सुलझाने में व्यस्त हैं।
विधानसभा में गूंजा तेजस्वी की नदारद का मुद्दा
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने तेजस्वी यादव के गायब रहने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य के इतना महत्वपूर्ण मानसून सत्र चल रहा है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय गायब हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार की जनता ये जानना चाहती है कि आखिर इस वक्त तेजस्वी यादव कहां हैं और वे सदन की कार्यवाही में हिस्सा क्यों नहीं ले रहे हैं?
अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता करने गए हैं तेजस्वी- नीरज
बिहार विधानसभा परिसर के बाहर जेडीयू विधान पार्षद (MLC) नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग होता है जैसे वे अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध को खत्म कराने गए हैं। जेडीयू नेताओं ने आरोप लगाया कि जब भी राज्य में जनता के मुद्दों पर चर्चा की बात आती है, तब तेजस्वी यादव जिम्मेदारी छोड़कर विदेश निकल जाते हैं।
बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्ष के टॉप लीडरशिप की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाया गया।
20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में तेजस्वी यादव अनुपस्थित चल रहे, विदेश में होने की बात कही जा रही।
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं।
सत्ता पक्ष का आरोप है कि विपक्ष अपने कर्तव्यों को भूलकर विकास कार्यों में बाधा डाल रहा, जनता के सवालों मतलब नहीं।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…