7 घंटे के अंदर 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, 60 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

Updated on 01-10-2026 11:39 AM
आज का मौसम 1 अक्टूबर 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के ज्यादातर राज्यों में अब मानसून की बारिश बेहद कम हो गई है। इस बीच सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने इस दौरान आज यानी 1 अक्टूबर को 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच मौसम विभाग ने ओले गिरने की चेतावनी भी दी है।

इन 14 राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें आज यानी 1 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यहां 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली(1 अक्टूबर- तेज हवा का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 1 अक्टूबर को तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है। राजधानी में आज यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर प्रदेश(1 अक्टूबर-बारिश का अलर्ट): मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, बहराइच, गोंडा, सोनभद्र और कानपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। लखनऊ में आज यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

    • बिहार(1 अक्टूबर-बारिश का अलर्ट): पटना, गया, जहानाबाद, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में आंधी-तूफान का अलर्ट है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। पटना में आज यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
    • मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

      • मध्य प्रदेश (1 अक्टूबर- बारिश की चेतावनी): देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, विदिशा और अशोक नगर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। भोपाल में कल 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।उनके अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा स्पीकर ओम…
 02 October 2026
भारत ने ऐसा पहला AI सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, जो सिर्फ तस्वीरें खींचकर धरती पर नहीं भेजेगा, बल्कि उनका एनालिसिस भी स्पेस में ही करेगा। इससे बॉर्डर निगरानी और…
 02 October 2026
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7…
 02 October 2026
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग विशेष अभियान चलाएगा। इसमें SIR के दौरान छूटे लोगों और 18 साल की उम्र…
 02 October 2026
SIR प्रोसेस के खिलाफ दिल्ली में लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन बुलाया। आप नेता सौरभ भारद्वाज जैसे ही जंतर-मंतर पहुंचे, उन्हें हिरसत में ले लिया गया।प्रदर्शन…
 02 October 2026
कृष्णा कुणाल सिंह, नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने…
 02 October 2026
आज का मौसम 2 अक्टूबर 2026: जाते-जाते मानसून एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि मौसम विभाग ने गांधी जयंती…
 02 October 2026
नई दिल्ली: अब भारत सरकार भी मामले को लेकर अलर्ट हो गई है। देश के तमाम एयरपोर्ट का सिक्योरिटी रिव्यू किया जा रहा है। इसमें जरूरत के मुताबिक सुरक्षा बढ़ाने…
 01 October 2026
आज का मौसम 1 अक्टूबर 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के ज्यादातर राज्यों में अब मानसून की बारिश बेहद कम हो गई है। इस बीच सुबह और शाम के…
Advt.