रामानुजनगर में पहली बार सजा भव्य सावन श्रृंगार मेला, सोनम साहू बनीं सावन क्वीन

Updated on 24-08-2026 12:56 PM

सूरजपुर। सावन के पावन महीने की उमंग, पारंपरिक सौंदर्य और लोक संस्कृति को समर्पित ‘‘सावन श्रृंगार मेले‘‘ का भव्य आयोजन पहली बार रामानुजनगर स्थित होटल अन्नपूर्णा में संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में श्रीमती नूतन सिंह तथा इसे अंतिम रूप देने में श्रीमती प्रतिमा द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही। मेले में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पारंपरिक वेशभूषा एवं साज-श्रृंगार के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान सावन सुंदरी, मेहंदी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने हुनर से सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्राम पंचायत नारायणपुर की श्रीमती सोनम साहू को सावन क्वीन के खिताब से नवाजा गया, जबकि रामानुजनगर की श्रीमती आरती साहू फर्स्ट रनर अप तथा सूरजपुर की श्रीमती चांदनी सेकंड रनर अप रहीं।

सावन क्वीन का खिताब जीतने के बाद श्रीमती सोनम साहू ने आयोजन को सार्थक बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने हमारी संस्कृति के अनुपम रंगों को एक मंच पर पिरोने का काम किया है और सभी महिलाओं ने सावन की पारंपरिक वेशभूषा तथा श्रृंगार के साथ पूरे आत्मविश्वास से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेले के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीतों, नृत्य, मेहंदी और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे पूरे परिसर में दिनभर उल्लास और उत्सव का वातावरण बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सावन की खुशियां साझा करते हुए आपसी मेल-जोल को बढ़ावा दिया, जिसे सामाजिक एकजुटता की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के प्रदर्शन का मंच उपलब्ध कराना तथा समृद्ध लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। रामानुजनगर में पहली बार हुए इस अनूठे आयोजन को क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में सराहनीय कदम बताया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
सुकमा। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए शनिवार को विशेष जागरूकता रथ रवाना किया गया। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन…
 24 August 2026
सुकमा। पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने और कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क चूजों एवं दाने का वितरण किया गया। कलेक्टर  अमित…
 24 August 2026
सुकमा।  आंगनबाड़ी केंद्र में एसएफएन एनजीओ के द्वारा किए गए मैटरनल एंड चाईल्ड हेल्थ बेसलाइन सर्वे के बाद जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  शिवदास नेताम ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक…
 24 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी नीतियां दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिख रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश…
 24 August 2026
सूरजपुर। शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में हरिशंकर परसाई जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  बृजलाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि  संदीप सोनी, सहायक…
 24 August 2026
सूरजपुर। सावन के पावन महीने की उमंग, पारंपरिक सौंदर्य और लोक संस्कृति को समर्पित ‘‘सावन श्रृंगार मेले‘‘ का भव्य आयोजन पहली बार रामानुजनगर स्थित होटल अन्नपूर्णा में संपन्न हुआ। इस…
 24 August 2026
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ खुशियों के अवसर भी लेकर आ रही है। रक्षाबंधन पर्व से पहले योजना की…
 24 August 2026
अम्बिकापुर। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की महिलाओं…
 24 August 2026
अम्बिकापुर।  ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्थायी आजीविका से जोड़ने के लिए संचालित ‘बिहान’ योजना का लाभ स्व-सहायता समूह की महिलाओं को…
Advt.