ED को मिली विकास गर्ग की कस्टडी, महादेव-स्काईएक्सचेंज मामले में चलेगी पूछताछ

Updated on 20-08-2026 02:54 PM

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी विकास गर्ग को बुधवार को रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे तीन दिन की कस्टोडियल रिमांड पर ED को सौंप दिया। अब जांच एजेंसी 21 अगस्त तक उससे पूछताछ करेगी।

14 जुलाई को दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक ED ने विकास गर्ग को 14 जुलाई को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। विकास गर्ग EBIX Inc. के चेयरमैन बताए जाते हैं। जांच एजेंसी कथित तौर पर विभिन्न कंपनियों, विदेशी निवेश और संपत्तियों के जरिए किए गए वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

21 अगस्त तक होगी पूछताछ
कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद ED अब विकास गर्ग से कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मामले में संदिग्ध लेनदेन और संबंधित कंपनियों के बीच क्या वित्तीय कनेक्शन रहे हैं।

फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद विकास 21 अगस्त तक ED की कस्टडी में रहेंगे। मामले में आगे की जांच और पूछताछ के बाद ED की ओर से सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
कोरिया। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्य…
 20 August 2026
रायपुर। राजधानी में दोस्तों के साथ घूमने निकले 24 वर्षीय युवक की एक दर्दनाक हादसे में जान चली गई। मौदहापारा निवासी आदिल खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर…
 20 August 2026
रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी विकास गर्ग को बुधवार को रायपुर स्थित…
 20 August 2026
भिलाई। फुल कॉन्टैक्ट कराते मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा कु जुबो काई कान वा फुल कॉन्टैक्ट कराते की दुर्ग जिला इकाई की ओर से कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन…
 20 August 2026
भिलाईनगर, नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कामर्शियल काम्पलेक्स…
 20 August 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्वि, नगरीय निकाय कर्मचारियों…
 20 August 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस मुख्यालय ने खेल के आधार पर क्रम से पूर्व पदोन्नति के तहत दो महिला…
 20 August 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी विभिन्न आदेशों और अधिसूचनाओं के तहत 56 नए सिविल जज…
 20 August 2026
धमतरी। धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित आवास पर दबिश…
Advt.