'इस उम्र में ड्रामा!', पहेली बना Trisha का पोस्‍ट, वजह CM विजय और संगीता का सुलह और तलाक केस वापसी तो नहीं?

Updated on 12-08-2026 04:00 PM
थलपति विजय और उनकी पत्‍नी संगीता सोरनालिंगम के बीच जहां एक ओर सुलह होने कारण फैंस की बांछे ख‍िली हुई हैं, वहीं चर्चा में एक बार फिर तृषा कृष्‍णन हैं। विजय की बेहद करीबी दोस्‍त और सुपरस्‍टार एक्‍ट्रेस तृषा ने विजय और संगीता के तलाक केस वापस लेने बाद पहला सोशल मीडिया पोस्‍ट किया है। दिलचस्‍प बात यह है कि एक्‍ट्रेस की यह इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी लोगों को एक 'पहेली' लग रही है और इसे विजय की पार‍िवारिक जिंदगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिसंबर 2025 में विजय से अलगाव को लेकर खुलासा के बाद संगीता ने फरवरी 2026 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। इसी बीच जब विजय तमिलनाडू के मुख्यमंत्री बने तो शपथ ग्रहण से लेकर जन्‍मदिन तक, हर जगह तृषा की मौजूदगी और नजदीकियां चर्चा में रहीं। अब संगीता के तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद एक्ट्रेस का यह 'रहस्यमयी पोस्‍ट' ध्यान खींच रहा है।

तृषा ने इंस्टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर किए पोस्ट

तृषा ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया उसमें लिखा था, 'इस उम्र में ड्रामा शर्मनाक है... जाओ कुछ पैसे कमाओ और शांति पाओ।' उन्होंने पोस्ट डालकर इसपर कोई सफाई या पुष्टि नहीं दी। जिससे अभी भी इस पोस्ट पर पहेली बनी हुई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट री-शेयर की जिसमें उन्होंने एक नजर वाला इलोजी लगाया था। उसमें लिखा था,'उस ज़िंदगी से अभिभूत होना कितना सौभाग्य है जिसके लिए आपने कभी प्रार्थना की थी।'

विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ली

संगीता सोरनालिंगम ने 7 अगस्त को चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट में विजय के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली। जिसके चार दिन बाद तृषा ने ये रहस्यमयी पोस्ट शेयर किए, जिनके लेकर लोग पहेलियां भुजा रहे हैं।

तलाक केस वापस, कारण की पुष्टि नहीं

कोर्ट के आदेश के अनुसार, संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए पेश हुईं और कोर्ट को बताया कि वह कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने अर्जी वापस लेने की याचिका भी दायर की। विजय के वकील ने अर्जी वापस लेने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद कोर्ट ने संगीता को अर्जी वापस लेने की अनुमति दे दी और साथ ही उन्हें ज़रूरत पड़ने पर नई अर्जी के साथ दोबारा कोर्ट आने का विकल्प भी दिया। आदेश में इस बात की भी पुष्टि नहीं की गई है कि उन्होंने केस वापस लेने का फैसला क्यों किया।

संगीता ने तलाक की अर्ज़ी में क्या आरोप लगाए थे?

संगीता ने फरवरी 2026 में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी, जिसमें उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय के बाद विजय से अपनी शादी खत्म करने की मांग की थी। इस जोड़े की शादी 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं - जेसन संजय और दिव्या साशा। अपनी अर्जी में, संगीता ने आरोप लगाया कि विजय एक महिला एक्टर के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप में थे। उन्होंने दावा किया था कि इस कथित रिश्ते की वजह से उन्हें गहरा भावनात्मक दर्द और मानसिक पीड़ा हुई, जो धोखाधड़ी और वैवाहिक भरोसे का उल्लंघन था।

तलाक केस में एक्ट्रेस का नाम गुमनाम

अर्जी के अनुसार, संगीता ने आरोप लगाया था कि विजय ने शुरू में ही उनसे कहा था की ये रिश्ता खत्म हो जाएगा, इसके बाद भी उन्होंने इसे जारी रखा। संगीता ने एलिमनी के साथ-साथ अन्य राहतों की और रहने के अधिकार की भी मांग की थी। साथ ही यह अनुरोध भी किया था कि शामिल लोगों की प्राइवेसी की रक्षा के लिए कार्यवाही 'इन-कैमरा' हो। अर्ज़ी में उस एक्ट्रेस का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं बताया गया था। हालांकि, विजय के साथ अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच, इन आरोपों से तृषा का नाम जुड़ गया।

तृषा और विजय के रिश्ते पर क्यों हो रहीं चर्चा ?

संगीता की तलाक की अर्ज़ी की खबरें सामने आने के कुछ ही समय बाद, विजय और तृषा कृष्‍णन को चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में एक साथ देखा गया था। बाद में, तमिलनाडु चुनाव के नतीजे घोषित होने वाले दिन - जो तृषा का जन्मदिन भी था - उन्हें विजय के घर पर देखा गया था। वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद थीं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें और बढ़ गईं।

विजय के जन्मदिन से गरमाया मामला

ये चर्चा जून में तब और गरमा गई जब तृषा ने विजय के 52वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने जन्मदिन की तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा, 'उस व्यक्ति के लिए जो सब कुछ खास बना देता है, HBD।' तस्वीरे में विजय कई केक के पास खड़े दिखे, जबकि तृषा उन्हें देख रहीं थी।

विजय और तृषा का ऑन स्क्रीन प्रेजेन्स

विजय और तृषा ने 'घिल्ली', 'तिरुपाची', 'कुरुवी' और 'लियो' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। 2023 में 'लियो' में उनके साथ आने से उनकी जोड़ी में लोगों की दिलचस्पी फिर से बढ़ गई, जबकि उसके बाद सार्वजनिक रूप से उनके साथ दिखने से फैंस का ध्यान उनकी ओर खिंचा और उनके रिश्ते को लेकर अटकलें भी तेज़ हुईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के 13 अगस्त को प्रीमियर से पहले इसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया…
 12 August 2026
देश जहां 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार 14 अगस्‍त को लेकर माहौल गर्म है। एक तरफ इमरान हाशमी की 'आवारापन 2'…
 12 August 2026
सावन शिवरात्रि के पावन मौके पर टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव को लेकर आस्था दिखाई है। कइयों ने इस खास मौके पर पोस्ट…
 12 August 2026
थलपति विजय और उनकी पत्‍नी संगीता सोरनालिंगम के बीच जहां एक ओर सुलह होने कारण फैंस की बांछे ख‍िली हुई हैं, वहीं चर्चा में एक बार फिर तृषा कृष्‍णन हैं।…
 12 August 2026
पौराण‍िक कथाओं की मानें तो प्रभु श्रीराम को अमूमन गुस्‍सा नहीं आता था। लेकिन लगता है कि 'रामायणम्' में राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और उनकी फिल्‍म के…
 11 August 2026
सोमवार, 10 अगस्त को रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग किए जाने पर एक्टर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी…
 11 August 2026
बॉलीवुड के टॉप एक्शन हीरो में शामिल अजय देवगन अब टीवी पर भी नजर आने वाले हैं। वह पॉप्युलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने…
 11 August 2026
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने का दर्द ऐसा है, जो गाहे-बगाहे फरहान अख्तर की जुबान पर आ ही जाता है। ठीक 3 साल पहले अगस्‍त 2023 में रणवीर सिंह…
 11 August 2026
गोविंदा को हाल ही में एक्ट्रेस कोमल के साथ देखा गया था जिनके साथ सुनीता आहूजा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में…
Advt.