भोपाल में दो साल बाद भी नाला अधूरा, बारिश में डूबे घर तो तत्कालीन ईई सस्पेंड; 9 इंजीनियरों के बदले जोन

Updated on 03-09-2026 01:17 PM
भोपाल । बारिश में जलभराव और अधूरे नाला निर्माण को लेकर नगर निगम ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। शिव नगर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वाल का काम निर्धारित अवधि निकलने के दो साल बाद भी पूरा हो सका।

अधूरे नाला निर्माण के कारण 10 और 24 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से सुंदर नगर और उड़िया बस्ती के घरों में पानी भर गया था। इससे रहवासियों को परेशानी हुई और निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए।

निरीक्षण के बाद कार्रवाई

निगम आयुक्त ने मौके पर जाकर क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। अब इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने समय पर काम पूरा नहीं कराने और बार-बार निर्देश के बावजूद लापरवाही बरतने पर तत्कालीन कार्यपालन यंत्री (ईई) ब्रजेश कौशल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय योजना शाखा रहेगा।
बता दें कि जोन-16 के शिव नगर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वाल का निर्माण 10 मई 2023 से नौ मई 2024 तक पूरा किया जाना था।
तय अवधि बीतने के बाद भी काम अधूरा रहा। तत्कालीन ईई ब्रजेश कौशल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद काम पूरा कराने में अपेक्षित रुचि नहीं ली गई।

नौ इंजीनियरों के जोन बदले

इसके साथ नगर निगम ने नौ इंजीनियरों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। हबीब उर रहमान को जोन-पांच में सहायक यंत्री सिविल, ज्योति मनकेले को जोन-चार में प्रभारी सहायक यंत्री सिविल और अनीता मेहर को जोन-तीन में सहायक यंत्री सिविल बनाया गया है।
अम्बरीश कुमार सिंह को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा की विद्युत शाखा का प्रभारी सहायक यंत्री और पारस मीणा को जोन-18 और 19 के उपयंत्री सीवेज की जिम्मेदारी दी गई है।
अंकित पटेल को जोन-16 का प्रभारी सहायक यंत्री सिविल, दीक्षा सूर्यवंशी को जोन-15 का उपयंत्री सिविल, आदिति विश्वकर्मा को जोन-छह और 10 में सिविल और भवन अनुज्ञा का उपयंत्री और अतुल द्विवेदी को जोन-14 का उपयंत्री सिविल बनाया गया है। वहीं, उपयंत्री पंकज शर्मा को जोन-8 के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 September 2026
भोपाल, भोपाल के टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी पर पसंद का चैनल देखने को लेकर बड़ी बहन से विवाद के बाद 14 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र ने…
 03 September 2026
भोपाल, जंतर-मंतर के Gen Z प्रोटेस्ट के बाद भाजपा का फोकस अब उसी युवा पीढ़ी की मोबाइल स्क्रीन पर है। पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 03 September 2026
भोपाल, ये तीनों ही तस्वीर भोपाल के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी की है। रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी का मामला सबसे पहले यहीं से सामने आया था। रहवासी सुप्रीम कोर्ट तक…
 03 September 2026
भोपाल, भोपाल शहर की दो मल्टी लेवल पार्किंग में अब आप फॉस्टैग के जरिए भी शुल्क दे सकेंगे। इसके अलावा यूपीआई एवं मोबाइल एप आधारित डिजिटल पार्किंग व्यवस्था भी रहेगी। इसी…
 03 September 2026
भोपाल, आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता मिलने पर मप्र में 83 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। इनमें बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं करने वाले 15 अस्पतालों…
 03 September 2026
भोपाल । बारिश में जलभराव और अधूरे नाला निर्माण को लेकर नगर निगम ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। शिव नगर में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वाल का…
 03 September 2026
भोपाल/ग्वालियर। 'भगवान श्री बलराम ने कृषि को प्रकृति के साथ जोड़कर स्वावलंबन का नया अध्याय शुरू किया था। भारतीय संस्कृति में खेती को सर्वोत्तम मना गया है। खेती से प्रकृति…
 03 September 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश को ड्रोन निर्माण, परीक्षण, अनुसंधान और नवाचार का देश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। बुधवार को मध्य…
 03 September 2026
भोपाल। आगामी जन्माष्टमी, गणेशोत्सव, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय…
Advt.