'हनुमान अंश' की जय-जयकार, 47वें दिन प्रॉफिट 13946% पार! 'मिर्जापुर' और 'वाइब' चमकी, 'दायरा' फुस्‍स

Updated on 23-09-2026 12:34 PM
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे चौंकाने वाली बॉक्स ऑफिस सक्सेस स्टोरी है। रिलीज के 47वें दिन भी डॉ. विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्‍म ने 'मिर्जापुर द मूवी', 'वाइब' और 'दायरा' से अध‍िक कमाई की है। यही नहीं, करीना कपूर की नई रिलीज फिल्‍म के मुकाबले 'हनुमान अंश' ने मंगलवार को करीब 10 गुना अध‍िक का बिजनस किया है। शोभिनव सत्‍य स्‍टारर यह भक्‍ति ड्रामा फिल्‍म अब अपने ₹2 करोड़ के बजट की तुलना में देश में 13946.50% नेट प्रॉफिट कमा चुकी है।

मंगलवार को 'हनुमान अंश' की कमाई में बढ़ोतरी भी हुई है। सोमवार के मुकाबले इसने 18.07% अध‍िक कमाई की है, वहीं दर्शकों की मांग को देखते हुए इसके शोज की संख्‍या भी बढ़कर 7,702 तक पहुंच चुकी है। जबकि इसके सामने घुटनों पर आ चुकी 'मिर्जापुर द मूवी' के 4,419 शोज दिखाए जा रहे हैं। 47वें दिन 'हनुमान अंश' के शोज में औसतन 26.0% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं, जो इस बात की तस्‍दीक करते हैं कि अभी इसकी कमाई की रफ्तार कम होने वाली नहीं है।

'हनुमान अंश' मूवी कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, 47वें दिन 'हनुमान अंश' ने देश में ₹4.90 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले सोमवार को ₹4.15 करोड़ की कमाई हुई थी। इसी के साथ भारत में फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹331.70 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹280.93 करोड़ हो गया है। यह भक्‍त‍ि फिल्‍म बड़ी आसानी से आगामी वीकेंड तक देश में ₹300 करोड़ क्‍लब में शामिल हो जाएगी।

'हनुमान अंश' की 7वें हफ्ते में कमाई

  • 43वां दिन, शुक्रवार- ₹5.00 करोड़
  • 44वां दिन, शनिवार- ₹9.75 करोड़
  • 45वां दिन, रविवार- ₹13.75 करोड़
  • 46वां दिन, सोमवार- ₹4.15 करोड़
  • 47वां दिन, मंगलवार- ₹4.90 करोड़

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्‍डवाइड

विदेशों में भी यह हर दिन करोड़ में कमा रही है। 11 सितंबर को ओवरसीज रिलीज के बाद से 12 दिनों में कुल ₹34.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन विदेशों से हुआ है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर 'हनुमान अंश' का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹366.45 करोड़ तक पहुंच गया है।

'मिर्जापुर मूवी' कलेक्शन और बजट

दूसरी ओर, पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और दिव्‍येंदु स्‍टारर 'मिर्जापुर द मूवी' के करोड़ों का कारोबार भी जारी है। गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी इस क्राइम-थ्र‍िलर ने रिलीज के 19वें दिन ₹2.10 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले सोमवार को इसने ₹1.90 करोड़ कमाए थे। 'मिर्जापुर द मूवी' ने भारत में अब तक ₹261.54 करोड़ का ग्रॉस कलेकशन और ₹219.70 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का प्रोडक्‍शन बजट ₹90 करोड़ बताया जाता है।

'मिर्जापुर द मूवी' की तीसरे हफ्ते में कमाई

  • 15वां दिन, शुक्रवार- ₹2.75 करोड़
  • 16वां दिन, शनिवार- ₹4.50 करोड़
  • 17वां दिन, रविवार- ₹5.00 करोड़
  • 18वां दिन, सोमवार- ₹1.90 करोड़
  • 19वां दिन, मंगलवार- ₹2.10 करोड़

'मिर्जापुर द मूवी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

देश में 'हनुमान अंश' के कारण 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल पर तगड़ा असर पड़ा है। जबकि विदेशों में भी अब यह थकने लगी है। मंगलवार को इसने ओवरसीज मार्केट से ₹75 लाख कमाए है। जबकि 19 दिनों में कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹58.25 करोड़ है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर 'मिर्जापुर द मूवी' ने वर्ल्‍डवाइड ₹319.79 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

'वाइब' मूवी कलेक्‍शन

'हनुमान अंश' की जादुई कमाई और 'मिर्जापुर द मूवी' की भौकाली के आगे कुणाल खेमू की 'वाइब' भी धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन अपनी चमक बिखेर रही है। ₹40 करोड़ के बजट में बनी 'VIBE' ने 5वें दिन 2553 शोज में ₹1.15 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹11.35 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹9.50 करोड़ हो गया है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹13.10 करोड़ तक पहुंचा है।

'दायरा' मूवी बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

बॉक्‍स ऑफिस पर सबसे बुरी हालत में करीना कपूर खान और पृथ्‍वीराज सुकुमारन की 'दायरा' है। मेघना गुलजार के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी ₹50 लाख की कमाई की है। करीब ₹55 करोड़ के बजट में बनी 'दायरा' ने देश में कुल ₹6.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹5.50 करोड़ का नेट बिजनस किया है। फिल्‍म का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹8.55 करोड़ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.