महाराष्ट्र UCC लागू करने के लिए बनी समिति में बवाल, गुस्साए जस्टिस आरसी चव्हाण ने दिया इस्तीफा

Updated on 22-09-2026 12:51 PM
मुंबई : पूर्व न्यायमूर्ति आर. सी. चव्हाण ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए मसौदा तैयार करने के वास्ते महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित समिति से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने समिति के कामकाज और राज्य के बाहर के एक अधिकारी की इसमें भागीदारी को लेकर असहमति का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। जस्टिस आरसी चव्हाण ने कमिटी के अंदर चल रही गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। यहां तक कि समिति में एक बाहर के अफसर के हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति को महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए रूपरेखा तैयार करने का काम सौंपा गया था।

कार्यवाही जल्दबाजी में निपटाने का आरोप

हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश चव्हाण ने 19 सितंबर को समिति से इस्तीफा दे दिया। चव्हाण ने अपने इस्तीफे के पत्र में कई चिंताएं जताईं और आरोप लगाया कि बैठकों को बिना सार्थक चर्चा के ही समाप्त कर दिया जाता था। उन्होंने दावा किया कि बैठक के एजेंडे में शामिल कार्यवाही के विवरण की पुष्टि, वेबसाइट में बदलाव और प्रश्नावली को अंतिम रूप देने जैसे मुद्दों को अध्यक्ष के निर्देश पर जल्दबाजी में निपटा दिया गया।

जस्टिस चव्हाण ने दावा किया कि प्रश्नावली तैयार करने को लेकर सदस्यों के सुझावों पर भी विचार नहीं किया गया। इन सुझावों में देर से विवाह, बांझपन, अस्थिर विवाह और विवादों के समाधान जैसे मुद्दों पर लोगों की विस्तृत राय जानने के लिए प्रश्नावली तैयार करने का सुझाव भी शामिल था। उन्होंने कहा कि समिति की अध्यक्ष ने जिस प्रश्नावली को अंतिम रूप दिया था, वह पहले ही वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रसारित की जा चुकी थी।

समिति के बाहर के एक अफसर पर हस्तक्षेप का आरोप

चव्हाण ने समिति में राज्य के बाहर के एक अधिकारी की भागीदारी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अधिकारियों को शायद यह महसूस हो सकता है कि वे यह काम करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए दूसरे राज्य के एक अधिकारी को बुलाना पड़ा। न्यायमूर्ति चव्हाण ने कहा कि यह भी हो सकता है कि उन्हें यह पता ही नहीं था कि समिति के कामकाज में उस अधिकारी को किस भूमिका में शामिल किया जाए।

पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि इस समस्या का समाधान करने के लिए मैं अब समिति में अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं, ताकि सरकार जल्द से जल्द इस रिक्त स्थान को भर सके। उन्होंने कहा कि समिति में काम करना उनके लिए सीखने का अनुभव रहा और उन्होंने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
लखनऊ: 2000 बैच के आईएएस अफसर रणवीर प्रसाद ने यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्‍यक्ष और प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। कुछ दिन पहले ही वह प्रमुख…
 22 September 2026
पटना: बिहार की राजधानी पटना में आर्थिक अपराध इकाई EOU ने बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है। EOU की टीम ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी)…
 22 September 2026
मुंबई : पूर्व न्यायमूर्ति आर. सी. चव्हाण ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए मसौदा तैयार करने के वास्ते महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित समिति से इस्तीफा दे दिया…
 22 September 2026
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनावों में अभी 14 महीने का वक्त बाकी है लेकिन गुजरात की राजधानी गांधीनगर के नगर निगम चुनावों के ऐलान ने राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है।…
 22 September 2026
पटना: बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ घटी हैवानियत की घटना के बाद प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस वीभत्स घटना को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर…
 22 September 2026
जमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और शर्मनाक हरकत के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। ये एनकाउंटर जमुई जिले में ही हुआ, जहां छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव…
 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
Advt.