'अंधा होने से बुरा होता है बेवकूफ होना', अक्षय का खूंखार सनकी अवतार, सैफ खेलेंगे माइंड गेम्‍स

Updated on 25-08-2026 04:40 PM
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्‍टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्‍शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी झलक दिखाई है, जिसमें रहस्य है, रोमांच है, शहर में हो रही लगातार मौतों का स‍िलस‍िला है, एक बच्‍ची है, उसका रखवाला बना एक दिव्‍यांग है, जो देख नहीं सकता और है एक 'हैवान।' यह फिल्‍म इसलिए भी खास है कि अक्षय और सैफ 18 साल बाद एकसाथ स्क्रीन पर आ रहे हैं। ट्रेलर में गूंजती चीख, अंधेपन की बेबसी और हैवानियत की हद के बीच एक डायलॉग गूंजता है- अंधे होने से ज्यादा बुरा है बेवकूफ होना।

अपनी कॉमेडी फिल्‍मों के लिए पहचाने जाने वाले प्रियदर्शन ने इस बार डार्क क्राइम-थ्र‍िलर कहानी चुनी है। 'हैवान'ट्रेलर की शुरुआत में हमें अक्षय कुमार की आवाज सुनाई देती है। वह गिड़गिड़ा रहे हैं- 'सर... सर, उसने मुझे देख लिया सर। वो मुझे मार देगा सर। मुझे बचालो सर। उसके हाथ में चाकू है।' इसके बाद एक चीख गूंजती है और फिर जो कहानी सामने आती है, वह रोंगेट खड़े कर देती है।

एक साल, 7 परिवार की हत्‍या और एक हैवान

ट्रेलर में हमें इस खौफनाक शुरुआती सीन के बाद सैयामी खेर की झलक दिखती है। वह पुलिस की वर्दी में हैं। बताती हैं कि पिछले एक साल में शहर में सात वारदातें हुई हैं, जहां कोई एक पीड़ित नहीं है, बल्‍क‍ि सात के सात परिवारों को मौत के घाट उतार दिया गया है। इसके बाद हम अक्षय के किरदार को रहस्‍यमी संगीत के बीच एक छिपे हुए शिकारी की तरह देखते हैं। सैफ अली खान ने फिल्‍म में एक दिव्‍यांग का किरदार निभाया है, जो देख नहीं सकता। वह एक बच्‍ची की सुरक्षा कर रहा है। लेकिन 'हैवान' उसके पीछे पड़ा है।

माइंड गेम वाली साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर

'हैवान' असल में साल 2016 की मलयालम फ‍िल्म 'ओप्पम' का ऑफ‍िशियल हिंदी रीमेक है। मलयालम फिल्‍म को भी प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। 'हैवान' के ट्रेलर में हम आगे एक दिव्‍यांग की हैवान से लड़ाई देखते हैं। शुरुआत में यह छ‍िपकर बचने की कोश‍िश दिखती है। लेकिन आख‍िर तक यह माइंड गेम वाली साइकोलॉजिकल थ्र‍िलर, साहस और जिंदा रहने की जंग में बदल जाती है।

रॉनी रफेल के बैकग्राउंड स्‍कोर, कभी-कभी आती है 'काबिल' की याद

करीब ढाई मिनट के ट्रेलर में जो चीजें याद रह जाती हैं, वह है इसका कलर पैलेट। प्रियदर्शन ने डार्क कलर पैलेट और रॉनी रफेल के बैकग्राउंड स्‍कोर से रहस्‍यमयी प्‍लॉट को रोमांचक बनाया है। हालांकि, कई मौकों पर आपको ऋतिक रोशन के 'काबिल' की याद आती है, लेकिन वह एक रिवेंज थ्र‍िलर थी, 'हैवान' का प्‍लॉट उससे अलग है। ट्रेलर में हमें सैयामी खेर के साथ ही बोमन ईरानी भी नजर आते हैं।

'हैवान' की रिलीज डेट और कास्‍ट

प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में बनी 'हैवान' अगले महीने 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्‍म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, ​​श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म का निर्माण वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने किया है। जबकि इसकी पटकथा प्रियदर्शन ने अभिलाष नायर और रोहन शंकर के साथ मिलकर लिखी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 August 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के एक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो…
 26 August 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।…
 26 August 2026
त‍िग्‍मांशु धूलिया जितने बेहतरीन एक्‍टर हैं, उतने ही दमदार डायरेक्‍टर भी। हमने उनकी 'हासिल', 'चरस' और 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर फ्रेंचाइजी' जैसी फिल्‍मों में हिंदी पट्टी की जमीन से जुड़…
 26 August 2026
वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में पति की मौत से जुड़ा दिल दहला देने वाला वाकया बताया है।'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहीं हिमानी…
 26 August 2026
सावन चल रहा है और 'धुरंधर' में 'नाल नचणा' गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह…
 26 August 2026
बिहार के चहेते और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ ही अपने अतरंगी अंदाज के लिए भी खासे चर्चा में रहते हैं। समर्थकों के फेवरेट…
 26 August 2026
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार, 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर…
 25 August 2026
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप…
 25 August 2026
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्‍टारर 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में डायरेक्‍शन प्रियदर्शन ने हाई-स्टेक क्राइम थ्रिलर की ऐसी…
Advt.