अमिताभ ने बाबू पट्टी गांव से मांगी माफी, 20 साल पहले बनाई लाइब्रेरी हुई जर्जर, लोग बोले- नाम बड़े, दर्शन छोटे

Updated on 06-10-2026 01:06 PM
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान अपने पुश्तैनी गांव को याद कर भावुक हो गए। इस मौके पर उन्होंने अपने गांव में बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने में हुई देरी को लेकर माफी भी मांगी और वादा किया कि यह लाइब्रेरी जल्द ही शुरू की जाएगी।

दरअसल, 'केबीसी' के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि उनका नाता प्रतापगढ़ से है। बाबू पट्टी का नाम सुनते ही अमिताभ भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि यह गांव उनके पूर्वजों की जन्मभूमि है और उनके पिता, मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन, यहीं के रहने वाले थे। बिग बी ने कहा, 'बाबू पट्टी, हमारे पूर्वजों का जन्मस्थान था और बाबूजी वहीं से आए थे।'

अमिताभ बोले- जया जी, जब हमारे साथ गांव गई थीं

एक्टर ने आगे बताया कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन ने सुझाव दिया था कि गांव में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी खोली जाए। शो के दौरान अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'जया जी, जब हमारे साथ गांव गई थीं तो उन्होंने देखा कि गांव के बच्चों के पास पढ़ने के लिए कोई सही जगह नहीं है। इसके बाद हम दोनों ने गांव में एक लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई। हालांकि, लाइब्रेरी के लिए बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन कुछ अड़चनों की वजह से अभी तक उसमें सारी सुविधाएं नहीं लग पाई हैं और वह शुरू नहीं हो पाई है।'

बिग बी बोले- घबराइए मत लाइब्रेरी जल्द ही खोल दी जाएगी

एक्टर ने शो में अपने गांव वालों को संबोधित करते हुए देरी के लिए माफी मांगी और आश्वासन दिया कि लाइब्रेरी जल्द ही खुलेगी। उन्होंने कहा, 'बाबू पट्टी के लोगों से हम माफी मांगते हैं। हम आप सभी से केबीसी के मंच से कहना चाहते हैं कि घबराइए मत लाइब्रेरी जल्द ही खोल दी जाएगी। बिल्डिंग तैयार कर दी गई है और अब उसमें जरूरी सामान और किताबें रखी जाएगी, ताकि बच्चे वहां पढ़ाई कर सकें।'

2006 में जया बच्चन और पूर्व सांसद अमर सिंह ने किया था उद्घाटन

बता दें कि 20 साल पहले 2006 में जया बच्चन और पूर्व सांसद अमर सिंह ने डॉ. हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में 'डॉ. हरिवंश राय बच्चन स्मारक पुस्तकालय' का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद रखरखाव की कमी और कुछ अड़चनों के कारण यह लाइब्रेरी सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सकी थी और इसकी बिल्डिंग जर्जर हो गई थी।

लोगों ने कहा- उस काम के लिए ताली बजाई जा रही है जो अमित जी ने किया नहीं

अब लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट करना शुरू कर दिया है। एक ने कहा है, 'इतना पैसा किस काम का जब आप अपने बाबू जी के परिवार को भी ना संवार पाए , इनको और अभिषेक जी को कुछ करना चाहिए अपने गांव के लिए।' वहीं एक और ने लिखा है, 'नाम बड़े और दर्शन छोटे, उस काम के लिए ताली बजाई जा रही है जो अमित जी ने किया नहीं।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'अमित जी आप प्रतापगढ़ से हैं तो ऐसा कुछ कर दीजिए, प्रतापगढ़ के लिए जिसे लोग याद रखें, कोई स्टेडियम बनवा दीजिए, लाइब्रेरी आपके पिता जी के नाम पर बना ही दीजिए, कोई ऐसी फैक्ट्री बना दीजिए, जैसे लोगों को प्रतापगढ़ में ही रोजगार मिल जाए।' एक अन्य ने गुस्से में लिखा है, 'बस बोलने का है, जाके देखो जो बिल्डिंग की बात कर रहे हो उसकी क्या हालत हुई पड़ी है बोलने या करने में फर्क होता है।' किसी ने ये भी कहा है- सर मुझे जहां तक पता है वो बिल्डिंग अब टूट भी चुकी है, ये दोबारा झांकने तक नहीं गए वहां। एक अन्य यूजर ने लिखा- बच्चन साहब ये बोलो ना कि मेरा पैतृक गांव है, इसमें शर्म या झिझक कैसी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बुनी गई फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जो भंवर पैदा किया उसे अब सभी जान चुके हैं। फिल्म महज 2 करोड़ की…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान अपने पुश्तैनी गांव को याद कर भावुक हो गए। इस…
 06 October 2026
मलयालम स‍िनेमा की एक्‍ट्रेस गायत्री सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 34 साल की गायत्री इन दिनों दिग्गज एक्टर मोहनलाल के शो 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर…
 06 October 2026
आदित्य धर और यामी गौतम मुंबई नहीं छोड़ रहे हैं। जी हां, बीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बॉलीवुड के इस 'धुंरधर' कपल ने मुंबई छोड़,…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान करीब 7 महीने बाद सार्वजनिक रूप से देखे गए हैं। मंगलवार, 05 अक्‍टूबर को मौका था अरबाज खान…
 06 October 2026
अपनी जबरदस्त एक्शन और खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जानेवाले विद्युत जामवाल हॉलीवुड की नई एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में नजर आनेवाले हैं। हाल ही में 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर…
 05 October 2026
बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त ने यह कहकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी थी कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। एक्टर ने यह बात गांधी जयंती पर…
 05 October 2026
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना…
 05 October 2026
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं इस वीकेंड फिल्म का असर नीम करोली बाबा के कैंची धाम…
Advt.