मोदी मंत्रिपरिषद में 13 पद खाली, 40% कैबिनेट मंत्रियों के पास कई पोर्टफोलियो, संसद सत्र से पहले विस्तार के आसार

Updated on 06-10-2026 12:11 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल के करीब ढाई साल हो चुके हैं। इस दौरान कई मंत्री मंत्रिपरिषद से निकल चुके हैं। मौजूदा सरकार में कुल मंत्रियों की निर्धारित संख्या के हिसाब से देखें तो 13 पद खाली हैं। कई कैबिनेट मंत्रियों को तो तीन-तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। सोमवार को बीजेपी ने यूपी से जो 8 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, उससे लगता है कि दो और मंत्री भी इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में लगता है कि संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिपरिषद विस्तार की बड़ी संभावना है।


पीएम मोदी ने अपने तीन कार्यकाल में एक बार भी मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं किया है। लेकिन, अब लगता है कि कुछ मंत्रियों पर जिस तरह से काम का दबाव बढ़ा हुआ है, उसकी वजह से शीतकालीन सत्र से पहले मोदी मंत्रिपरिषद में बड़ा बदलाव दिख सकता है। इसमें कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है और कुछ के मंत्रालय भी बदले जा सकते हैं।

पीएम मोदी के 40% के पास एक से अधिक मंत्रालय

  • इस समय मोदी कैबिनेट में 12 ऐसे मंत्री हैं, जिन के पास कई-कई पोर्टफोलियो हैं। यह संख्या करीब 40% होती है।
  • दो कैबिनेट मंत्रियों के पास तो तीन-तीन बड़े मंत्रालयों का जिम्मा है।
  • नीट-यूजी विरोध प्रदर्शनों की वजह से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया तो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा जैसे बड़े और महत्वपूर्ण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है।
  • सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी राज्यसभा का टिकट नहीं मिला, जिससे लगता है कि अगले महीने कार्यकाल पूरा होने से पहले उन्हें भी पेट्रोलियम मंत्रालय छोड़ना पड़ सकता है।
  • इसी तरह केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का भी नाम राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में नहीं है और अगर उन्हें दोबारा से राज्यसभा नहीं भेजा गया तो उन्हें भी मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है।
  • हरदीप सिंह पूरी और बीएल वर्मा का यह दूसरा राज्यसभा कार्यकाल है।
  • इससे पहले जून में तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन को भी बीजेपी ने दोबारा राज्यसभा में नहीं भेजा, जिसके चलते उन्हें अपना मंत्री पद छोड़ना पड़ा। इन दोनों का तो राज्यसभा का पहला ही कार्यकाल था।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में रह गए मात्र 68 मंत्री

  • इस समय अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, मनोहर लाल खट्टर, अश्विनी वैष्णव, प्रह्लाद जोशी और जी किशन रेड्डी के पास एक से ज्यादा मंत्रालयों के प्रभार हैं।
  • केंद्रीय मंत्रिपरिषद में ज्यादा से ज्यादा 81 मंत्री हो सकते हैं। इस समय मोदी सरकार में 29 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 34 राज्यमंत्री हैं।
  • इस तरह से अधिकतम 81 मंत्रियों के मुकाबले मोदी मंत्रिपरिषद में कुल 68 मंत्री हैं, जो कि कुल संख्या का 84% है। अगर पुरी और वर्मा भी बाहर हुए तो मंत्रियों की संख्या घटकर 66 ही रह जाएगी।
  • आमतौर पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में 75 मंत्री होते हैं, लेकिन निर्धारित अधिकतम संख्या के मुकाबले अभी 13 मंत्रियों की और गुंजाइश है। और पुरी और वर्मा के जाने के बाद तो कम से कम 9 मंत्रियों को शामिल करने की जरूरत हो जाएगी।

यूपी, पंजाब चुनावों का दिख सकता है असर

  • पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल जून, 2024 में हुआ, जिसमें उनके दूसरे कार्यकाल के ज्यादातर मंत्रियों को जगह मिल गई।
  • अब इस सरकार ने अपने मौजूदा कार्यकाल के लगभग आधा हिस्सा पूरा कर लिया है, इसलिए भी एक मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की पूर्ण संभावना नजर आ रही है।
  • अगला मंत्रिमंडल विस्तार नवंबर-दिसंबर में संभावित संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कभी भी हो सकता है।
  • अभी इस सरकार में एक भी मुस्लिम और क्रिश्चियन चेहरा नहीं है। हरदीप पुरी के बाद सिख प्रतिनिधित्व भी जीरो हो सकता है।
  • अल्पसंख्यक चेहरों में सिर्फ किरेन रिजिजू हैं, जो बौद्ध हैं।
  • अगला जो भी विस्तार होगा, उसमें आने वाले विधानसभा चुनावों पर गौर किया जा सकता है।
  • मतलब, यूपी के कुछ और बड़े चेहरों को जगह मिल सकती है और पंजाब चुनाव को देखते हुए किसी सिख नेता को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इसी तरह से मोदी सरकार किसी क्रिश्चियन नेता को भी जगह दे सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि फॉर्म 6 में चुनाव आयोग ने कोई बदलाव नहीं किया, सिर्फ अटैचमेंट जोड़ा है।उन्होंने कहा…
 06 October 2026
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग जारी है।इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं…
 06 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल के करीब ढाई साल हो चुके हैं। इस दौरान कई मंत्री मंत्रिपरिषद से निकल चुके हैं। मौजूदा सरकार में कुल…
 06 October 2026
आज का मौसम 6 अक्टूबर 2026: देंश में मानसून की वापसी के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान…
 06 October 2026
पूनम पाण्डे, नई दिल्ली: ममता बनर्जी ने बरसों तक बंगाल की राजनीति को केंद्र में रखकर दिल्ली की सत्ता को चुनौती दी। अब बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद वह…
 06 October 2026
नई दिल्ली: बीजेपी ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर पर पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता की वकालत करने को लेकर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया…
 06 October 2026
नई दिल्ली: देश भर की सड़कों पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम का संबंध लोगों के काम पर जाने के तरीके से हो सकता है। भारत सरकार की केंद्रीय नोडल…
 06 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार से देश के पांच शहरों की पहचान कर वहां पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने को कहा, ताकि हर सड़क के साथ ठीक…
 05 October 2026
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल उपचुनाव होगा। इसमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं पुडुचेरी में एक विधानसभा…
Advt.