खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका आ गया है, वो भी आयकर विभाग दिल्ली में। यहां स्पोर्ट्स रिक्रूटमेंट के जरिए स्टेनोग्राफर ग्रेड II,एमटीएस और टैक्स असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। आयकर विभाग दिल्ली ने इस भर्ती का विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जारी किया है। यहीं कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी कंप्लीट करना होगा।
इनकम टैक्स ऑफिस में जॉब पाना युवाओं का सपना होता है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स स्पोर्ट्स से जुड़े रहे हैं और प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करके जीते हैं, वो यह गवर्नमेंट जॉब पा सकते हैं। लेकिन उसके लिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती में अप्लाई करना होगा। आवेदन की विंडो 17 अक्टूबर से खुल रही है। इसके बाद एलिजिबिल कैंडिडेट्स को 10 नवंबर 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया जाएगा।
दिल्ली इनकम टैक्स ऑफिस में वैकेंसी
अलग-अलग खेलों से जुड़े कैंडिडेट्स को इनकम टैक्स ऑफिस में नियुक्त किया जाएगा। किस पोस्ट के लिए कितनी रिक्तियां आई हुईं है, यह भी देख लें।
स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए योग्यता
टैक्स असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। अपॉइंटमेंट के बाद कैंडिडेट को स्किल टेस्ट पास करना होगा। इसमें डेटा एंट्री की स्पीड 8000 की डिस्प्रेशन हो।
स्टेनोग्राफर ग्रेड II: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की हो। अप्वाइंटमेंट के बाद स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट होगा। जिसमें डिक्टेशन टेस्ट (10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट और 50 मिनट इंग्लिश, 65 मिनट हिंदी) होगा।
एमटीएस: 10वीं पास या समकक्ष योग्यता पास की हो।
आयुसीमा: टैक्स असिस्टेंट के पद कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल तक उम्र तय की गई है। वहीं एमटीएसके लिए 18 साल से 25 साल तक के अभ्यर्थी योग्य होंगे। इस एज लिमिट में खिलाड़ियों को 5 साल और एससी/एसटी कैंडिडेट्स को 10 साल की छूट मिलेगी। उम्र 31 अगस्त को देखते हुए काउंट की जाएगी।
स्पोर्ट्स एलिजिबिलिटी: इस भर्ती में खिलाड़ियों का चयन उनकी खेल उपलब्धियों, प्रदर्शन, उम्र और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन को ध्यान में रखकर री जाएगी। कैंडिडेट ने युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के खेल विभाग की अनुमति से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिधिनत्व किया हो। राष्ट्रीय खेल महासंघ के सीनियर, जूनियर लेवल की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में किसी राज्य/संघ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया हो। या किसी खेल में मेडल या तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। यूनिवर्सिटी-इंटर यूनिवर्सिटी खेल बोर्ड बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में किसी यूनिवर्सिटी को रिप्रजेंट किया हो।
किन खेलों में वैकेंसी: तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्ड्स और स्नूकर, बॉडीबिल्डिंग, बॉक्सिंग, चेस, क्रिकेट, साइकलिंग, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूड़ो, कबड्डी, कराटे, पैरा स्पोर्ट्स, शूटिंग, स्क्वैश, स्विमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, रेसलिंग
सैलरी कितनी मिलेगी?
स्पोर्टस कोटा की इस भर्ती में 7वें वेतन आयोग के मुताबिक मंथली सैलरी मिलेगी। इसका पे बैंड, प्री रिवाइज्ड ग्रेड पे और कोरेस्पॉन्डिंग भी अलग-अलग बताया गया है।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का सेलेक्शन खेल अचीवमेंट, स्पोर्ट्स अचीवमेंट, उम्र और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के जरिए होगा। कोई भी रिटन एग्जाम होने की जानकारी नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट इनकम टैक्स ऑफिस की वेबसाइट पर ही दी जाएगी।
आवेदन कैसे करना होगा?
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकेंगे। लेकिन जरूरी डॉक्यूमेंट्स आप अभी से रेडी करके रख सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, 12वीं की मार्कशीट, खेल प्रतियोगिता से जुड़े सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (ST/SC/OBC), इनकम सर्टिफिकेट, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट चाहिए होंगे। इस भर्ती से जुड़ी कोई भी दूसरी जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थी आयकर विभाग दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।