MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: 2 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, पोर्टल 3.0 के जरिए होगा ऑनलाइन चयन

Updated on 01-05-2026 11:26 AM

 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस बार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जो अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 के माध्यम से संचालित की जाएगी। नए आवेदकों को पंजीयन करना होगा, जबकि पहले से पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए प्रोफाइल अपडेट और दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पुराने अतिथि शिक्षकों को अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी। इसके बाद शैक्षणिक, व्यावसायिक योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से जुड़े दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। प्रोफाइल लॉक करने के बाद संकुल प्राचार्य के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद ही स्कोर कार्ड तैयार होगा, जो चयन प्रक्रिया का आधार बनेगा। हालांकि विभाग ने पदों की कुल संख्या स्पष्ट नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि प्रदेश के स्कूलों में विषयवार रिक्त करीब 10 हजार पदों को भरा जाएगा। इसमें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

सत्यापन के बिना नहीं बनेगा स्कोर कार्ड

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई आवेदक दस्तावेज अपलोड और सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसका स्कोर कार्ड जनरेट नहीं होगा। ऐसे अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। सत्यापन के दौरान प्राचार्य मूल दस्तावेजों से मिलान कर आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करेंगे।

महत्वपूर्ण निर्देश और सावधानियां

आवेदकों को केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। बिना मूल दस्तावेज के सत्यापन नहीं किया जाएगा। गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है। इसके साथ ही अधूरी योग्यता वाले अभ्यर्थियों का सत्यापन नहीं किया जाएगा।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में चयन पूरी तरह स्कोर कार्ड पर आधारित होगा। यह स्कोर शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण और टीईटी अंकों के आधार पर तय किया जाएगा। उच्च स्कोर वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

जिला और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को सत्यापन प्रक्रिया की निगरानी और मोबाइल नंबर अपडेट कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संकुल प्राचार्य ओटीपी आधारित सत्यापन करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विभाग ने व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी जारी किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर की स्वच्छता की जांच करने के लिए केंद्रीय दल अगले सप्ताह शहर में आ सकता है। सर्वेक्षण टीम के आने की संभावना को देखते हुए…
 11 May 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास पर रत्नागिरी से आशाराम तिराहा तक बनाई जा रही 10 लेन सड़क परियोजना में बाधा बन रहे सभी तरह के अतिक्रमणों को हटाने का काम तेजी से किया…
 11 May 2026
भोपाल। ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके कारण भोपाल में घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत शुरू हो गई थी। इस वजह से गैस…
 11 May 2026
भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक होटल में ठहरे युवक-युवती को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ‘लव जिहाद’ की आशंका जताते हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने होटल…
 11 May 2026
भोपाल। भोपाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पहले से ही अवैध हिरासत, थर्ड डिग्री और अपराधियों को छोड़ने जैसे गंभीर आरोपों के घेरे में है। इसके बावजूद राजधानी के कई थानों और…
 11 May 2026
गुना। जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र की बीनागंज पुलिस चौकी में एक होटल के कमरे में एक युवक का शव तौलिया के फंदे पर बीती रात लटका मिला। इसकी सूचना पर मौके…
 11 May 2026
भोपाल। राजधानी के न्यू मार्केट की रौनक इन दिनों अंधेरे में डूबती नजर आ रही है। शहर के सबसे बड़े और प्रमुख बाजारों में शामिल न्यू मार्केट में कई दिनों से…
 11 May 2026
भोपाल। भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत की 37 ग्राम…
 11 May 2026
भोपाल। चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अपने चर्चित धारावाहिक चाणक्य से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष आयोजन में भोपाल पहुंचे फिल्मकार ने नईदुनिया से विशेष बातचीत में…
Advt.