जीवनदीप समिति कार्यकारणी सभा की बैठक संपन्न

Updated on 10-04-2026 12:10 PM

बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी की उपस्थिति में जीवनदीप समिति कार्यकारणी सभा की बैठक जिला चिकित्सालय में आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल डॉ. आर. के. श्रीमाली के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला चिकित्सालय के प्रगति विवरण के सबंध में जानकारी दी गई। बैठक में जिला चिकित्सालय में महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करने के साथ ही चिकित्सालय में पानी की समस्या के निदान हेतु कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालोद को संयुक्त रूप निरीक्षण कर समाधान करने हेतु जानकारी मांगी गई है। बैठक में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  पवन साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके, कार्यपालन अभियंता पीडब्लूडी, कार्यपालन अभियंता पीएचई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, ईई सीएसईबी एवं डॉ. कमलकांत हत्गिया, डॉ. एन.के. साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. कल्याण सिंह एवं अन्य चिकित्सक तथा स्टाफ उपस्थिति थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.