बंजी में विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Updated on 19-07-2026 01:06 PM

एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज ग्राम पंचायत बंजी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, खाद-बीज वितरण व्यवस्था तथा सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे, मोती राम सिंह कार्यपालन अभियंता (प्रभारी) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), एन.सी. सिंह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग एवं आदित्य शर्मा डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सर्वप्रथम बंजी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं पोषण व्यवस्था की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बंजी पहुंचकर किसान शिवरतन, शिवबचन एवं उमेंद्र सिंह से खाद एवं बीज वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने बंजी से मेंड्रा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( ¼PMGSY) के अंतर्गत बने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप अधिक मजबूत एवं टिकाऊ गुणवत्ता के साथ किया जाए।

निरीक्षण के दौरान बैगापारा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( ¼PMGSY) के तहत निर्मित सड़क का भी निरीक्षण किया गया। सड़क के कुछ हिस्सों के क्षतिग्रस्त पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सड़क की मरम्मत बेहतर गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सड़क के दोनों किनारों (शोल्डर) को भी मजबूत एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि वर्षा का पानी सड़क पर जमा न हो और उसका उचित निकास हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सड़क को इस प्रकार तैयार किया जाए कि भविष्य में सड़क क्षतिग्रस्त न हो और लंबे समय तक सुरक्षित बनी रहे।

इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्राम बंजी में पूर्ण हो चुके सीसी रोड का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में भविष्य में होने वाले सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के अनुरूप ही कराए जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी निर्माण कार्य टिकाऊ एवं जनहित को ध्यान में रखकर किए जाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
दुर्ग-भिलाई, रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के पास जलभराव और सिरसा गेट मार्ग बंद होने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुम्हारी ओवरब्रिज के पास सड़क पर पानी भरने के…
 20 July 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात हाथियों का दल जंगल से निकलकर बस्तियों और खेतों तक पहुंच गया। हाथियों ने 6…
 20 July 2026
रायपुर, रायपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने रविवार को बड़ा सर्च और वेरिफिकेशन अभियान चलाया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग के…
 20 July 2026
रायपुर, रायपुर के बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका 1000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट हुए हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें दिल्ली से पकड़ा और कोर्ट में पेश करने के बाद…
 20 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और…
 20 July 2026
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के अकलतरी गांव में युवक इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।…
 20 July 2026
बिलासपुर। धूमा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिरगिट्टी…
 20 July 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में…
 20 July 2026
भिलाई। साइबर ठगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 पुलिस ने म्यूल (किराये के बैंक खाते) उपलब्ध कराने वाले नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के…
Advt.